Malvika Raaj: मां बनने वाली है 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी 'पू', बेबी शावर की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर

Malvika Raaj: करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी 'पू' तो आपको याद ही होगी? छोटी 'पू' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज जल्द ही मां बनने वाली है। प्रेग्नेंसी के बारे में बताने के बाद से ही एक्ट्रेस मालविका राज इंस्टाग्राम अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेबी शॉवर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 16:20
Story continues below Advertisement
एक्ट्रेस की बेबी शॉवर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo: Malvika Instagram)
एक्ट्रेस की बेबी शॉवर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo: Malvika Instagram)

एक्ट्रेस मालविका राज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। (Photo: Malvika Instagram)

सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक्ट्रेस अपने पति प्रणव बग्गा के साथ पोज देती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने मैरी पॉपिंस थीम वाले बेबी शॉवर की झलक फैंस के साथ शेयर की। (Photo: Malvika Instagram)

अपने बेबी शॉवर में एक्ट्रेस ने सिल्वर मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं और उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था।(Photo: Malvika Instagram)

एक फोटो में मालविका राज अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जबकि दूसरी फोटो में उन्होंने अपने पति प्रणव बग्गा के साथ प्यारा पोज दिया। (Photo: Malvika Instagram)

मालविका राज ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हमने मैरी पॉपिंस थीम पर बेबी शॉवर रखा। हवा में मैजिक , मेरी ड्रेस स्पार्कल और चारों ओर सिर्फ प्यार ही प्यार था।"(Photo: Malvika Instagram)

इस बीच मालविका राज के बेबी शॉवर की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह और उनके पति प्रणव बग्गा के साथ केक काटते हुए इस खास पल को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। (Photo: Malvika Instagram)

पार्टी में उनकी करीबी दोस्त नताशा स्टेनकोविक भी शामिल हुईं, जो पीच रंग की मिडी ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों में सभी का मूड खुश और जश्न से भरा नजर आया।(Photo: Malvika Instagram)

मालविका राज ने मई में अपने पति प्रणव बग्गा के साथ एक खास फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इन तस्वीरों में दोनों ने 'मॉम' और 'डैड' लिखी हुई कस्टमाइज्ड कैप पहनी थी। (Photo: Malvika Instagram)

एक्ट्रेस मालविका राज बग्गा को फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पूजा यानी पू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। (Photo: Malvika Instagram)

Story continues below Advertisement