
एक्ट्रेस मालविका राज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। (Photo: Malvika Instagram)
सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक्ट्रेस अपने पति प्रणव बग्गा के साथ पोज देती हुई नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने मैरी पॉपिंस थीम वाले बेबी शॉवर की झलक फैंस के साथ शेयर की। (Photo: Malvika Instagram)
अपने बेबी शॉवर में एक्ट्रेस ने सिल्वर मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं और उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था।(Photo: Malvika Instagram)
एक फोटो में मालविका राज अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जबकि दूसरी फोटो में उन्होंने अपने पति प्रणव बग्गा के साथ प्यारा पोज दिया। (Photo: Malvika Instagram)
मालविका राज ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हमने मैरी पॉपिंस थीम पर बेबी शॉवर रखा। हवा में मैजिक , मेरी ड्रेस स्पार्कल और चारों ओर सिर्फ प्यार ही प्यार था।"(Photo: Malvika Instagram)
इस बीच मालविका राज के बेबी शॉवर की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह और उनके पति प्रणव बग्गा के साथ केक काटते हुए इस खास पल को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। (Photo: Malvika Instagram)
पार्टी में उनकी करीबी दोस्त नताशा स्टेनकोविक भी शामिल हुईं, जो पीच रंग की मिडी ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों में सभी का मूड खुश और जश्न से भरा नजर आया।(Photo: Malvika Instagram)
मालविका राज ने मई में अपने पति प्रणव बग्गा के साथ एक खास फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इन तस्वीरों में दोनों ने 'मॉम' और 'डैड' लिखी हुई कस्टमाइज्ड कैप पहनी थी। (Photo: Malvika Instagram)
एक्ट्रेस मालविका राज बग्गा को फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पूजा यानी पू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। (Photo: Malvika Instagram)