Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी 1990 के दशक के अपने मशहूर गानों पर डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिर से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में जयपुर में हुए 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इवेंट में जब उनकी फिल्मों के गाने बजाए गए तो उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ डांस भी किया। ममता को 'घातक' फिल्म के 'कोई जाए तो ले आए', 'करण अर्जुन' के 'एक मुंडा मेरी उम्र का' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' के 'लंबा-लंबा घूंघट' जैसे गानों पर डांस करते देखा गया।
