Ranaji 2.0: 'ये देखने के बाद तुम्हें जनता माफ न करे राणा जी तो दूर की बात', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर भड़के लोग, ममता कुलकर्णी ने किया रिएक्ट

Ranaji 2.0: ममता कुलकर्णी ने माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक्टर ने अच्छा काम किया है, लेकिन ओरिजिनल गाना लोगों के जहन में बसा हुआ है।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ममता ने ओरिजिनल गाने की शूटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने याद किया कि कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने दो-तीन दिन की रिहर्सल प्लान की थी, लेकिन उन्होंने पहले ही दिन स्टेप्स सीख लिए थे।

Ranaji 2.0: करण अर्जुन फिल्म का फेमस गाना 'मुझको राणाजी माफ करना' तीन दशक से अधिक समय बाद नए अवतार में वापस आया है। राणाजी 2.0 टाइटल वाले इस नए वर्जन में माहिरा शर्मा हैं और इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

हालांकि रीमेक ने इस गाने को नई पीढ़ी से इंट्रोड्यूस कराया है, लेकिन अलका याग्निक और इला अरुण द्वारा गाया गया और ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया ओरिजिनल गाना आज भी बेहद पॉपुलर है। रीमेक पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा कि हालांकि उन्हें माहिरा की परफॉर्मेंस पसंद आई, लेकिन ओरिजिनल गाना हमेशा यादगार रहेगा।

'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उसने अच्छा काम किया है। बात यह है कि आप एक ऐसा गाना देख रहे हैं, जो मूल रूप से घाघरा-चोली और भारतीय डांस मूव्स के साथ था, जिसे अब वेस्टर्न फॉर्मेट और वेस्टर्न आउटफिट में बनाया गया है। इसलिए, यह अलग दिखता है। लेकिन पुराना गाना लोगों के दिमाग में बसा हुआ है, इसलिए वह तुरंत याद आ जाता है।"


ममता ने ओरिजिनल गाने की शूटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने याद किया कि कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने दो-तीन दिन की रिहर्सल प्लान की थी, लेकिन उन्होंने पहले ही दिन स्टेप्स सीख लिए थे। हालांकि, उन्हें हैरानी हुई जब शूटिंग के दिन कोरियोग्राफी बदल दी गई।

उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने स्टेप्स क्यों बदले। मुझे समझ नहीं आया कि रिहर्सल का क्या मतलब था, लेकिन चिन्नी प्रकाश मास्टरजी बहुत अच्छे थे और हमने समय पर गाना पूरा कर लिया।"

उन्होंने इतनी बड़ी स्टार कास्ट और यादगार म्यूजिक वाली इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने का श्रेय डायरेक्टर राकेश रोशन को भी दिया। उन्होंने कहा, "'जय मां काली' की शूटिंग करना मुश्किल था क्योंकि उसमें बहुत सारे डांसर थे। इतने सारे कलाकारों के साथ इतनी मुश्किल फिल्म को पूरा करने का श्रेय मैं राकेश जी को देती हूं। 'करण अर्जुन' सुपरहिट रही। चाहे 'जय मां काली' हो, 'भांगड़ा पा ले' हो या 'एक मुंडा मेरी उम्र दा', लोगों को सभी गाने बहुत पसंद आए।"

एक्टर ने यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग के ऑफ़र मिल रहे हैं और अगर उन्हें कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है जो उन्हें उत्साहित करे, तो वह फ़िल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि समय के साथ उनका नजरिया बदला है और अब वह अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा सोच-समझकर फैसला लेती हैं।

उन्होंने इतनी बड़ी स्टार कास्ट और यादगार म्यूज़िक वाली इस फ़िल्म को बनाने का श्रेय डायरेक्टर राकेश रोशन को भी दिया। उन्होंने कहा, "'जय मां काली' की शूटिंग करना मुश्किल था क्योंकि उसमें बहुत सारे डांसर थे। इतने सारे कलाकारों के साथ इतनी मुश्किल फ़िल्म को पूरा करने का श्रेय मैं राकेश जी को देती हूं। 'करण अर्जुन' सुपरहिट रही। चाहे 'जय माँ काली' हो, 'भांगड़ा पा ले' हो या 'एक मुंडा मेरी उम्र दा', लोगों को सभी गाने बहुत पसंद आए।"

एक्टर ने यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग के ऑफ़र मिल रहे हैं और अगर उन्हें कोई ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है जो उन्हें उत्साहित करे, तो वह फ़िल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि समय के साथ उनका नज़रिया बदला है और अब वह अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर ज़्यादा सोच-समझकर फ़ैसला लेती हैं।

वहीं फैंस की बात करें तो इस गाने के कमेंट बॉक्स पर रिएक्ट करते हुए लोग अपनी राय रख रहे हैं, जिससे साफ होता है कि लोगों को सॉन्ग पसंद नहीं आया। एक ने लिखा- 'इस गाने के बाद राणा जी तुम्हें माफ नहीं करेंगे।' वहीं एक ने लिखा- 'अगर राणा जी जिंदा होते तो ये देखने के बाद फिर मर जाते। ओल्ड इस गोल्ड।' एक ने लिखा- 'मैं इसे 0 नंबर देता हूं, क्यों कर रहे हैं आप लोग ऐसा। एक और क्लासिक सॉन्ग का मर्डर कर दिया।' एक ने लिखा- 'ये गाना सुनने के बाद तो जनता आपको माफ ना करे, राणा जी दूर की बात हैं।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।