Kangana Ranaut: मनीषा कोइराला ने हाल में ही कंगना रनौत को शानदार, अभूतपूर्व एक्टर कहा है। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके इस बयान पर रिएक्ट किया है। रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर कंगना ने एक क्लिप शेयर की, जिसमें मनीषा उनकी तारीफ़ कर रही हैं।
एक इंटरव्यू में बात करते हुए, मनीषा ने नए ज़माने के अभिनेताओं के बारे में बात की, जो उन्हें लगता है कि अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह, रणबीर कपूर दोनों ही कमाल के हैं, विक्की कौशल भी कमाल के हैं। जब वे परफॉर्म करते हैं तो मेरी सांसें थम सी जाती हैं। मैं कहती हूँ, 'ये कैसे करते हैं?' मैं इनकी परफॉर्मन्स की दीवानी हूं।
कंगना के अलावा, मनीषा कोइराला ने राजकुमार राव, आलिया भट्ट और जुनैद खान की भी तारीफ़ की। एक्ट्रेस ने कहा कि राजकुमार राव, वह बहुत अच्छे हैं। मैंने जयदीप (अहलावत) के साथ काम किया है, और वह शानदार और बेदाग़ हैं। बड़े सितारों की श्रेणी में, कंगना एक बेहतरीन अदाकारा हैं। वह एक अद्भुत एक्टर हैं। आलिया भट्ट एक बहुत अच्छी और शानदार अदाकारा हैं। मनीषा ने कहा कि बहुत मेहनती हैं और यह दिखता है कि वह पूरी लगन से काम करती हैं।
मनीषा ने आमिर खान के बेटे और अभिनेता जुनैद खान की पहली फिल्म महाराज में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की। मनीषा की तारीफ के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "शुक्रिया मैम।" यह पहली बार नहीं है जब मनीषा ने कंगना की तारीफ़ की हो। 2021 में पिंकविला से बात करते हुए भी मनीषा ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कंगना भी बेहतरीन हैं। मुझे क्वीन में वे बहुत पसंद आईं।
मनीषा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार (2024) में नज़र आई थीं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और ताहा शाह बदुशा जैसे कलाकार भी थे। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए इस शो ने औसत समीक्षाओं के बावजूद दर्शकों का दिला जीत लिया था।
फैंस ने कंगना को आखिरी बार इसी साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फ़िल्म "इमरजेंसी" में देखा था। इस फ़िल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी थे। इस फ़िल्म को आलोचकों ने खूब सराहा था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सिर्फ़ ₹20 करोड़ की कमाई कर पाई थी।
कंगना हॉरर ड्रामा "ब्लेस्ड बी द एविल" में मुख्य भूमिका के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ टायलर पोसी और स्कारलेट रोज़ स्टेलोन भी नज़र आएंगी। फ़िल्म का निर्माण इसी समर सीजन में न्यूयॉर्क में शुरू होगा। इस फ़िल्म का निर्देशन अनुराग रुद्र करेंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।