Get App

Manish Malhotra Diwali bash: हाथों में हाथ डाले पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला

Manish Malhotra Diwali bash: बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों ने मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी में अपने बेहतरीन फैशन का जलवा दिखाया। स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दिए।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 9:35 AM
Manish Malhotra Diwali bash: हाथों में हाथ डाले पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने 5 नवंबर को मुंबई में दिवाली की एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए।

Manish Malhotra Diwali bash: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने 5 नवंबर को मुंबई में दिवाली की एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। अक्षय कुमार से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई मशहूर हस्तियां अपने परिवारों के साथ इस पार्टी में पहुंचीं। हालांकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Aishwarya Rai -Abhishek Bachchan

यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए पहुंचा। अन्य मेहमानों से हाय-हैलो करते समय भी अभिषेक ने ऐश्वर्या का हाथ नहीं छोड़ा। अभिषेक काले रंग की शेरवानी-स्टाइल आउटफिट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। ऐश्वर्या रेड साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिस पर सुनहरे रंग का शानदार बॉर्डर था। उन्होंने भारी सोने के गहनों के साथ अपने लुक को पूरा किया और अपने बालों को खुला रखकर उनमें हल्के वेव दिए थे।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें