मन्नारा चोपड़ा ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत फोटोज को शेयर किया है।
इस लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस हैवी व्हाइट लहंगे में नजर आ रही हैं। लहंगे में मन्नारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
उन्होंने ने अपनी तस्वीरों के साथ बेहद इमोशनल कर देने वाला कैप्शन लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद किया है।
पिता को याद करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "जब आप अपनी दुनिया खो चुके हों तो बहादुर कैसे बनें?"
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए पाला-पोसा। फिर से पोस्ट कर रही हूँ, इसलिए नहीं कि मैं आगे बढ़ चुकी हूं... बल्कि इसलिए क्योंकि यह मेरा काम है।
सोशल मीडिया पर मन्नारा की इन फोटोज पर फैंस बहुत प्यार लुटा रहे हैं। वहीं उन्हें अपना सपोर्ट भी दे रहे हैं।
एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया आपको देखकर बहुत खुशी हुई। वहीं दूसरे ने लिखा कि-आप बहुत मज़बूत हैं मन्नारा।
बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया था।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके अपने पिता के निधन की खबर दी थी।
मन्नारा के पिता के निधन के बाद, उनकी चचेरी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने चाचा के निधन पर शोक जताया था।
Story continues below Advertisement