GOVERNOR: मनोज बाजपेई स्टारर 'गवर्नर' के मेकर्स ने दर्शकों को दिया बंपर ऑफर, जानें पूरी डिटेल

GOVERNOR: गवर्नर के साथ विपुल अमृतलाल शाह ने मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे बड़ी थिएट्रिकल ओपनिंग दी है।

अपडेटेड Jun 14, 2026 पर 12:41 PM
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। आशिन ए. शाह फिल्म के सह-निर्माता हैं।

GOVERNOR: मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर, जिसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे अनसुने हीरो की कहानी दिखाती है, जिसने देश को उसके सबसे मुश्किल आर्थिक दौर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद फिल्म ने पहले दिन ₹1.1 करोड़ की कमाई की। गवर्नर के साथ विपुल अमृतलाल शाह ने मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे बड़ी थिएट्रिकल ओपनिंग दी है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच मेकर्स ने ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट ऑफर लॉन्च किया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस ऑफर की जानकारी शेयर की। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- "भारत के बदलाव की दिशा तय करने वाली कहानी देखें। 1 टिकट खरीदें, 1 टिकट मुफ्त पाएं BookMyShow पर GOVERNOR कोड का इस्तेमाल करें। गवर्नर, अब सिनेमाघरों में।"

गवर्नर को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं और फिल्म ने अपनी दमदार कहानी के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। अब मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों से मिल रही लगातार सराहना के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार वीकेंड की ओर बढ़ रही है।


दमदार डायलॉग्स से सजी यह प्रेरणादायक कहानी सनशाइन पिक्चर्स लेकर आई है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। आशिन ए. शाह फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। जावेद अख्तर के लिखे गीतों को अमित त्रिवेदी ने संगीत से सजाया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।