Get App

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की एक झलक पाने को नोएडा के मॉल में उमड़ा जनसैलाब, एक्टर ने 36 साल के करियर में पहली बार देखा ऐसा नजारा

Akshay Kumar: अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए नोएडा के एक मॉल पहुंचे, जहां हजारों की भारी भीड़ देखकर वह दंग रह गए। अभिनेता ने कहा कि 36 साल के करियर में उन्होंने कभी किसी मॉल में इतना जनसैलाब नहीं देखा, हालांकि इस दौरान भीड़ द्वारा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सोशल मीडिया पर आलोचना भी हुई।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 4:15 PM
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की एक झलक पाने को नोएडा के मॉल में उमड़ा जनसैलाब, एक्टर ने 36 साल के करियर में पहली बार देखा ऐसा नजारा

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों का रुख करते हैं, लेकिन हाल ही में नोएडा में जो हुआ, उसने खुद अक्षय को भी हैरान कर दिया। अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल पहुंचे थे। वहां जुटी हजारों की भीड़ को देखकर अक्षय के मुंह से निकला— "मुझे इंडस्ट्री में 36 साल हो गए हैं, लेकिन किसी मॉल के अंदर मैंने आज तक इतने लोग नहीं देखे।"

प्रमोशन के दौरान दिखा फैंस का जबरदस्त क्रेज

अक्षय कुमार के साथ उनकी सह-कलाकार वामिका गब्बी और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव भी इस इवेंट का हिस्सा थे। जैसे ही सितारों ने मॉल में कदम रखा, फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल की हर मंजिल लोगों से खचाखच भरी हुई थी। लोग न केवल गैलरी में खड़े थे, बल्कि कई फैंस तो अक्षय की एक झलक पाने के चक्कर में मॉल की एस्केलेटर की रैलिंग और ऊपरी मंजिलों के खतरनाक किनारों पर भी लटके नजर आए।

'भूत बंगला' की टीम ने किया दर्शकों का मनोरंजन

मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर बनाए गए एक अस्थाई मंच से अक्षय और उनकी टीम ने भीड़ का अभिवादन किया। सितारों ने वहां मौजूद हजारों लोगों के साथ बातचीत की और अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के बारे में मजेदार बातें साझा कीं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी करीब 14 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में अक्षय और राजपाल के अलावा तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें