Shilpa Shinde: प्रोड्यूसर पर लगाए झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, सालों बाद खोला शिल्पा शिंदे ने राज, अब इस NGO एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की डिमांड की

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने हाल में एक ऐसा राज खोला, जिसके बाद से हर तरफ उनकी किरकिरी हो रही है। वहीं पुरुषों के राइट्स की रक्षा करने वाले एक NGO ने तो एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेने तक की डिमांड कर दी हैं।

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 9:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था। इस इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा- मैं थोड़ी हूं साइको टाइप...उस समय मेरी सटक गई थी।

Shilpa Shinde: 'भाभी जी घर पर हैं' शो में अंगूरी भाभी के रोल से घर-घर पॉपुलर हुईं शिल्पा शिंदे ने जब शो को छोड़ा था तो बहुत कॉन्ट्रोवरर्सी हुई थी। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर गंभीर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। लेकिन सालों बाद शिल्पा शिंदे ने ऐसे राज का खुलासा किया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए।

शिल्पा शिंदे हाल में ही कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंची थीं। इसी दौरान शिल्पा ने अपनी कानूनी लड़ाई के दौर और इमोशनल अप्स एंड डाउंस के बारे में दोनों से खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई थी क्योंकि वह खुद को चीजों में बहुत ज्यादा फंसा हुआ महसूस करने लगी थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था। इस इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा- मैं थोड़ी हूं साइको टाइप...उस समय मेरी सटक गई थी।

शिल्पा शिंदे ने अपने उस शिकायत को लेकर भी खुलासा किया और बोलीं- 'यह बात किसी को नहीं पता है। वहीं मुझे भी सच बोलने से डर नहीं लगता। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस इसलिए दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प था ही नहीं। जब ये केस में किया उसके बाद समझौता हुआ और मैं उस स्थिति से बाहर निकल पाई।'


लेकिन जब शिल्पा ने इसके आगे का सच बताया तो भारती और हर्ष के साथ सुनने वाले लाखों लोग हक्के बक्के रह गए। शिल्पा ने कहा कि इस मामले में ये पहली बार है, जब वह खुलासा करने जा रही हैं कि वे सभी आरोप झूठे थे। उन्होंने कहा, 'मैं आज दुनिया के सामने बोल रही हूं कि वह केस झूठ था।' उन्होंने आगे बताया कि समझौता हो गया और उनके बकाया भुगतान पूरे क्लियर कर दिए गए हैं।

वहीं शिल्पा के इश खुलासे के बाद पुरुषों के राइट्स की रक्षा करने वाले एक एनजीओ ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन की डिमांड कर डाली है। शिल्पा शिंदे के बयान के बाद, दिल्ली स्थित पुरुष अधिकार संगठन एनसीएम इंडिया काउंसिल फॉर मेन अफेयर्स ने मुंबई पुलिस से अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा है। संगठन ने सोशल मीडिया पर शिल्पा के बयान की सार्वजनिक रूप से आलोचना की और अधिकारियों से मामले की जांच करने और उचित कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया।

पोस्ट में लिखा था, “प्रिय @MumbaiPolice, कृपया शिल्पा शिंदे को उनके निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने के लिए गिरफ्तार करें।” पोस्ट के साथ शिल्पा का एक वीडियो भी था जिसमें वह स्वीकार कर रही हैं कि उन्होंने अपने शो के निर्माता के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें कि साल 2016 में शिल्पा ने 'भाभीजी घर पर हैं!' से बाहर निकलने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। तब प्रोडक्शन हाउस के साथ इस गंभीर विवाद को लेकर काफी चर्चा हो रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।