Met Gala 2026: रेड कार्पेट पर छाई क्रिएटिविटी, इन सेलेब्स के आउटफिट्स ने खींचा सबका ध्यान

Met Gala 2026 का आयोजन 4 मई की रात न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में हुआ। ये फैशन की सबसे बड़ी रात मानी जाती है, जहां कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए चैरिटी इवेंट रखा जाता है। हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर ए-लिस्ट सितारों के बोल्ड और अजीबोगरीब लुक्स ने सबका ध्यान खींचा

अपडेटेड May 05, 2026 पर 14:25
Story continues below Advertisement
4 मई की रात न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art में आयोजित Met Gala 2026 ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ थीम पर आधारित इस इवेंट में सितारों ने अपने अनोखे और बोल्ड फैशन से हर किसी को चौंका दिया।

मनीष मल्होत्रा
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दूसरी बार मेट गाला में हिस्सा लिया और इस बार उनका अंदाज सबसे अलग रहा। उनका काला बंद गले वाला आउटफिट सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि मुंबई की गलियों, कारीगरों की मेहनत और कला की झलक था। इसे बनाने में 960 घंटे और 50 कारीगरों की मेहनत लगी

रिहाना
रिहाना ने गोल्ड और सिल्वर शेड्स के गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। Maison Margiela के इस आउटफिट में जड़े कीमती स्टोन्स ने उनके लुक को बेहद शानदार बना दिया।

बियॉन्से
बियॉन्से ने Olivier Rousteing के डिजाइन किए गाउन में सबको चौंका दिया। ये गाउन कंकाल के शेप में था, जिसे उन्होंने फेदर केप के साथ कैरी किया।

ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने गोल्डन साड़ी में शाही लुक से सबका दिल जीत लिया। डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई इस साड़ी के साथ उन्होंने एक खास ‘मैंगो’ स्टाइल बैग कैरी किया, जो असल में एक आर्ट स्कल्पचर था।

एन हैथवे
एन हैथवे का मिकाडो बॉल गाउन बेहद खास रहा। इस पर बनी हैंड पेंटिंग मशहूर कविता “Ode on a Grecian Urn” से प्रेरित थी, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया।

करण जौहर
करण जौहर ने विंटेज जैकेट और केप के साथ अपना स्टाइल दिखाया। उनके आउटफिट पर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स को हाथ से उकेरा गया था, जिसने देसी कला को इंटरनेशनल मंच पर पेश किया।

सिमोन ऐश्ली
सिमोन ऐश्ली ने Stella McCartney की ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज दिखाया। सिल्वर चेन से बनी इस ड्रेस ने उनके लुक को काफी बोल्ड और स्टाइलिश बनाया।