Metro In Dino OTT release: ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'मेट्रो... इन दिनो', फिल्म को लेकर आया ये अपडेट

Metro In Dino OTT release: अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेट्रो... इन दिनो' सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसके रिलीज के बाद से ही हर लोग इस ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ओटीटी पर कब रिलीज होगी ये फिल्म

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 22:28
Story continues below Advertisement
'मेट्रो... इन दिनो' फिल्म साल 2007 में आई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म  'लाइफ इन ए... मेट्रो' की स्प्रिचुअल सीक्वल है।
'मेट्रो... इन दिनो' फिल्म साल 2007 में आई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'लाइफ इन ए... मेट्रो' की स्प्रिचुअल सीक्वल है।

'मेट्रो... इन दिनो' फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे कई स्टार लीड रोल में है।

कोंकणा सेन शर्मा इससे पहले 'लाइफ इन अ... मेट्रो' और अब इसके स्प्रिचुअल सीक्वल में कमबैक करने वाली इकलौती एक्ट्रेस है। दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस को रोल का काफी पसंद किया गया।

'मेट्रो... इन दिनो' के थिएटर में रिलीज के बाद से ही फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

अभी फिल्म की स्ट्रीमिंग किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा इसके बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। आमतौर पर फिल्में सिनेमाघरों में आने के करीब डेढ़ महीने बाद ऑनलाइन आती हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर 2025 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। फैंस बेसब्री से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

'मेट्रो इन डिनो' फिल्म की घोषणा साल 2022 में हुई थी। साल 2025 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।इस फिल्म में रिश्तों, प्यार और जिंदगी को आज के नजरिए से पेश किया गया है, जिसमें अनुराग बसु की खास कहानी कहने की शैली साफ झलकती है।

ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिल्म अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर 2025 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। फैंस बेसब्री से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।