Mini Mathur: मिनी माथुर ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' की विनर बनी हैं। एक्ट्रेस ने ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपये भी अपने नाम किए। शो के दौरान हुए अपने अनुभव को उन्होंने शेयर किया है। मिनी ने सलमान खान के शो में आने और उनके पति, फिल्ममेकर कबीर खान के बारे में सलमान की उस पर खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने कहा था कि कबीर उनसे "डरते" हैं। मिनी ने माना कि हालांकि वह सलमान को बहुत पसंद करती हैं, लेकिन उन्हें वह कमेंट पसंद नहीं आया था।
नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में मिनी ने कहा- "मैं बेशक उन्हें बहुत पसंद करती हूं और उनका ऐसा कहना सुनकर अच्छा लगा। लेकिन हां, मुझे वह कमेंट पसंद नहीं आया था।" एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लोग "कबीर की बेटर हाफ" (पत्नी) के तौर पर ही पहचानते है और उन्हें खुशी है कि शो में बिताए समय की वजह से सलमान को उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू देखने को मिला।
मिनी ने आगे बताया कि उन्हें 'अलायंस' में सलमान का आना बहुत पसंद आया और दूसरे कंटेस्टेंट्स को उनकी मौजूदगी पर रिएक्ट करते हुए देखना काफी मजेदार था। बाकी कंटेस्टेंट्स को हैरानी और अविश्वास के साथ यह कहते हुए देखना बहुत मजेदार था कि 'क्या यह सच है? कोई मुझे चुटकी काटकर बताए। सलमान खान हमारे साथ बैठकर कॉफी पी रहे हैं।'"
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सलमान का शो में आना एक अहम मोड़ पर हुआ। ठीक फिनाले से कुछ दिन पहले। हमें फिनाले से दो-तीन दिन पहले घर में वैसी ही एनर्जी की जरूरत थी। उन्होंने अपने कई पर्सनल अनुभव शेयर किए, सु का हौसला बढ़ाया और हममें से कई लोगों के साथ मजाक-मस्ती भी की। घर में उस जबरदस्त एनर्जी का होना बहुत अच्छा लगा।"
बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो अभी रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।