Mirzapur The Movie box office collection day 21: पंकज त्रिपाठी का भौकाल बरकरार, 'मिर्जापुर द मूवी’ ने 21वें दिन किया 1.50 करोड़

Mirzapur The Movie box office collection day 21: 'मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है। फिल्म ने 21वें दिन 1.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड 'मिर्जापुर द मूवी' का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

Mirzapur The Movie box office collection day 21: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार स्टारर एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की मिर्जापुर द मूवी, वर्ल्डवाइड शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है।

दुनिया भर में कुल 300 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म अब थमती नजर आ रही है । यहां तक कि फिल्म ने वीकडेज पर भी अच्छी कमाई करते हुए अपना मोमेंटम शानदार आंकड़ों के साथ बनाए रखा है। इस तरह से फिल्म ने सोमवार को ₹1.65 करोड़, मंगलवार को ₹1.40 करोड़ और गुरुवार को ₹1.20 करोड़ की कमाई अपने नाम की है।

कई नई फिल्म रिलीज के बावजूद मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है। इतना ही नहीं यह फिल्म साल की तीसरी ओवरसीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। एक OTT-ओरिजिनेटेड फ्रैंचाइजी द्वारा दुनिया भर में ₹300 करोड़ का मुकाम छूना एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है।


फिल्म की अपील किसी बड़े स्टार पावर से आगे बढ़ती जा रही है, इसकी दिलचस्प दुनिया और कहानी, शानदार डायलॉग, कभी न भूले जाने वाले किरदार और फ्रेंचाइजी के सफर के दौरान बनी बड़ी फैन फॉलोइंग, दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए है और सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।

फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्डा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म की कास्ट में शामिल होते हुए कहना होगा कि यह सभी कलाकार 'मिर्जापुर' की दुनिया को पहले से भी ज्यादा भव्य और कभी न भूलने वाला अनुभव बनाने वाले हैं।

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड 'मिर्जापुर द मूवी' का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म के कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूसर किया है। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।