Mirzapur The Movie Box Office Day 10: मिर्जापुर OTT स्क्रीन से बड़े पर्दे पर आ गई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका क्रेज देखने लायक है। 'मिर्जापुर द मूवी' दूसरे हफ्ते में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और उनकी टीम ने फिल्म की कमाई को कम नहीं होने दिया है। दूसरे शनिवार को शानदार कमाई के बाद फिल्म ने अब ₹184 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
