Get App

Mirzapur The Movie: एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लेकर स्टार की फीस तक, 'मिर्जापुर द मूवी' के बारे में जानें सब कुछ

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच चलिए हम आपको फिल्म से जुड़ी एक डिटेल के बारे में जानकारी देते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 2:11 PM
Mirzapur The Movie: एडवांस बुकिंग कलेक्शन से लेकर स्टार की फीस तक, 'मिर्जापुर द मूवी' के बारे में जानें सब कुछ
'मिर्जापुर द मूवी' ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग में कलेक्शन लगभग 12.55 करोड़ रुपये के आस पास हुआ है।

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर को यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट से भरे दिख रहे हैं। फिल्म ने फर्स्ट डे के लिए जबरदस्त एडवांस बुकिंग कलेक्श किया है। प्री सेल के आंकड़े देखकर लग रहा है कि ये ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। चलिए जानते हैं 'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर डाली है?

'मिर्जापुर द मूवी' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

'मिर्जापुर द मूवी' के पहले दिन एडवांस बुकिंग में शानदार परफॉम किया हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म के पहले दिन हिंदी में 2 डी फॉर्मेट के लिए 3 लाख 25 हजार 635 टिकटों को बेचा है। वहीं तेलुगु में 2 डी फॉर्मेट के लिए पहले दिन 2 हजार 492 टिकटों की एडवांस की है।

'मिर्जापुर द मूवी' ने बिना ब्लॉक सीटों के प्री सेल में 9.19 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग में कलेक्शन लगभग 12.55 करोड़ रुपये के आस पास हुआ है। प्री सेल से हुई कुल कमाई का ज़्यादातर हिस्सा हिंदी वर्जन से कलेक्ट किया गया है। वहीं तेलुगु वर्जन में प्री सेल की कमाई सिर्फ 3.84 लाख हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें