Mirzapur Viral Dialogues: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर सीरीज 'मिर्जापुर' का प्रीक्वल आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने फैंस के बीच खूब एक्साइटमेंट बनाकर रखा हुआ है। रिलीज के बीच सोशल मीडिया पर इस सीरीज के फेमस डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं।
1-बंदूकों की मदद से डर नहीं बढ़ाना है, डर की मदद से बंदूकें बढ़ाना है....
2-अटैक में भी गन, डिफेंस में भी गन, हम बनाएंगे मिर्जापुर को अमेरिका.....
3-माता जी यहां है, बहन यहां है, मां बहन करने में आसानी होगी...
4-डर की यही दिक्कत है कि कभी भी खत्म हो सकता है....
5-शुरू मजबूरी में किये थे, अब मजा आ रहा है....
6-इज्जत नहीं करते हैं, डरते हैं सब....
7-अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती करले..रहता तो जहरीला ही है ना....
8-कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ को बनाना पड़ता हैं...इनको बनाएंगे.....
9-अगर नेता बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे बनो मत.....
10-जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी....
फिल्म रिलीज हो चुकी है। दर्शकों का प्यार इसे खूब मिल रहा है। लेकिन सभी को अच्छी तरह पता है कि इस सीरीज़ में हिंसा और गाली-गलौज है और कई सीन फैमिली ऑडियंस के लिए नहीं हैं। ऐसे में फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट भी इसकी पहुंच पर असर डाल सकता है।
वहीं कई लोगों का मानना है अगर फिल्म के बारे में लोगों की राय अच्छी रही (वर्ड ऑफ माउथ), तो वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास होगा। 'A' सर्टिफिकेट की वजह से बहुत से परिवार इसे देखने नहीं आएंगे और फिर, यह 3 घंटे 17 मिनट की फिल्म है। इसलिए ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ कमाने के लिए फिल्म को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की जरूरत है।" 'मिर्ज़ापुर द मूवी' अभी इस फ़्रैंचाइज़ी की सफलता पर निर्भर है।