Monsoon Special Songs: आखिरकार मॉनसून का मौसम आ ही गया है। यह अपने साथ बारिश से भीगी सड़कों पर लंबी ड्राइव का मज़ा, आरामदायक स्टेकेशन, गरमा-गरम चाय के साथ कुरकुरे स्नैक्स और खिड़की से बारिश देखते हुए बिताई गई सुस्त शामें लेकर आता है। यहां बॉलीवुड के सात ऐसे गाने हैं जो आपकी रेनी-डे प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए।
1979 में रिलीज हुई 'मंजिल' का पॉपुलर गाना 'रिमझिम गिरे सावन' बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने को किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने आवाज दी है। वहीं संगीतकार राहुल देव बर्मन और गीतकार योगेश हैं। 'रिमझिम गिरे सावन' अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर मुंबई की बारिश में फिल्माया गया था।
अजनबी फिल्म का ये गाना राकेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माया गया था। बारिश के लिए ये एकदम परफेक्ट सॉन्ग हैं। वहीं अगर आप पुराने गानों के शौकीन हैं तो ये आपकी लिस्ट में एड हो सकता है।
रोटी, कपड़ा और मकान फिल्म का ये गाना बारिश के मौसम में न सुना जाए तो फिर अधूरा सा लगता है। जीनत अमान-मनोज कुमार स्टारर ये गाना लोगों को बेहद पसंद आता है।
अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज का बेहद बोल्ड गाना 'आएगा मजा अब बरसात में' रिलीज होते ही हिट हो गया था। बारिश स्पेशल गानों की लिस्ट में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं।
फिल्म 'मोहरा' का रेन सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' हर किसी की जुबान पर रहता है। आज भी दर्शक इसे बेहद पसंद करते हैं। इस गाने को अलका यागनिक और उदित नारायण ने आवाज दी है। वहीं इसके संगीतकार विनोद राठौड़ और गीतकार आनंद बख्शी हैं। 'टिप टिप बरसा पानी' बॉलीवुड के आइकॉनिक रोमांटिक गानों में से एक है।
'बेताब' का हिट गाना 'बादल यूं गरजता है' आज भी लोगों के जहन में बसा है। यह गाना सनी देओल और अमृता सिंह पर फिल्माया गया था। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को भी बेहद पसंद आई थी। इस गाने को लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने आवाज दी है।
आमिर खान काजोल स्टारर 'फना' का गाना 'देखो ना देखो' रोमांटिक सॉन्ग है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया था। गाने को सोनू निगम, सुनिधि चौहान, जतिन-ललित, प्रसून ने बनाया है। इस गाने को और खूबसूरती बारिश ने दी है।
ऐश किंग और शाशा तिरुपति का गाया गाना 'बारिश' बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा बारिश वाले गानों में से एक बन गया है और इसे YouTube पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। जब आप चाय और पकौड़ों के साथ किसी आरामदायक कोने में बैठते हैं या बस बाहर होती बारिश को देखते हैं, तो यह सुकून देने वाला गाना तुरंत वही आराम देता है जो सिर्फ़ मॉनसून ही दे सकता है।
‘भीगी साड़ी’ बॉलीवुड के पसंदीदा अंदाज़—बारिश वाले गाने—के जोश और जानी-पहचानी जादू को वापस लाया है। इसमें जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री ज़बरदस्त है। सिद्धार्थ और जान्हवी बारिश में भीगते हुए अपने शानदार डांस मूव्स से सबका दिल जीत लेते हैं।