Get App

Mother's Day 2025: मां तूझे सलाम...मां पर बनी ये शानदार फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

Mother's Day 2025: मदर्स डे दुनियाभर में हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल 11 मई 2025 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। अगर आप आज का दिन अपने मां के लिए खास बनाना चाहते हैं तो बॉलीवुड की इन बेहतरीन फिल्मों को देख सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड May 11, 2025 पर 15:38
Mother's Day 2025: मां तूझे सलाम...मां पर बनी ये शानदार फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

'मदर इंडिया' 1957 की एक मशहूर भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन महबूब खान ने किया था। इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार ने मूख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म एक मां के प्यार, त्याग और उसकी मजबूती को बेहद खूबसूरती से दिखाती है।

'मॉम' 2017 की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक मां की भूमिका निभाई है, जो अपनी सौतेली बेटी के साथ हुए गलत व्यवहार का बदला लेने निकलती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, सजल अली और अदनान सिद्दीकी भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

'निल बटे सन्नाटा' फिल्म एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। वह खुद भी पढ़ाई शुरू करती है ताकि अपनी बेटी के साथ-साथ आगे बढ़ सके।

'निल बटे सन्नाटा' फिल्म में स्वरा भास्कर और रिया शुक्ला की शानदार एक्टिंग ने फिल्म को और भी असरदार बना दिया है। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' फिल्म की कहानी एक भारतीय मां पर आधारित है, जो नॉर्वे की सरकार से अपने बच्चों को वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है। रानी मुखर्जी ने इस किरदार में मां के किरदार में नजर है। फिल्म में एक मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, ये दिखाया गया है।

श्रीदेवी 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म में वह एक सिंपल हाउस वाइफ बनी हैं। वह अंग्रेजी सीखकर खुद पर भरोसा दोबारा हासिल करती है। फिल्म यह बताती है कि मां सिर्फ घर-परिवार तक सीमित नहीं है, वह अपनी पहचान भी बना सकती है। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है।

कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की 'मिमी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें कृति सेनन ने एक सरोगेट मां का किरदार निभाया है। जब विदेशी दंपती बच्चा लेने से मना कर देते हैं तो मिमी खुद उस बच्चे की जिम्मेदारी उठाने का फैसला करती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' फिल्म एक मां की कहानी है, जो बेटे के फ्यूचर के लिए अपने सपनों को भुला देती है। फिल्म में मां-बेटे का रिश्ता और एक औरत की भावनाएं संवेदनशील तरीके से दिखाई गई हैं। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें