Get App

Pankaj Tripathi: 'तुम किसे लगातार टाइप किए जा रही हो', IFFM में जब पत्नी मृदुला के फोन पर टिक गईं पंकज त्रिपाठी की नजरें

Pankaj Tripathi: सोशल मीडिया पर इंडियन फfल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला के बीच एक मजेदार पल कैद हुआ।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 12:34 PM
Pankaj Tripathi: 'तुम किसे लगातार टाइप किए जा रही हो', IFFM में जब पत्नी मृदुला के फोन पर टिक गईं पंकज त्रिपाठी की नजरें
पंकज अपनी पत्नी की ओर देखते हैं और उनसे फोन के इस्तेमाल के बारे में पूछते हैं, जिससे एक साधारण सा पल पति-पत्नी के बीच मजेदार बातचीत में बदल जाता है।

Pankaj Tripathi: जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बार मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ उनकी असल जिंदगी की केमिस्ट्री लोगों को लाइव देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर और उनकी पत्नी के बीच का एक मजेदार पल दिखा। जब पंकज इवेंट में स्टेज पर थे तो उन्होंने देखा कि मृदुला अपने फोन पर मैसेज करने में व्यस्त थीं। उस पल को यूं ही जाने देने के बजाय, एक्टर ने उन्हें सबके सामने टोक दिया, जिससे आस-पास मौजूद लोग मजे लेने लगे।

पंकज अपनी पत्नी की ओर देखते हैं और उनसे फोन के इस्तेमाल के बारे में पूछते हैं, जिससे एक साधारण सा पल पति-पत्नी के बीच मजेदार बातचीत में बदल जाता है। उन्होंने कहा, "तुम कैसे लगातार टाइप किए जा रही हो, मेरी नजर तुमपे जा रही है। मियां देख रहा हूं मुझे सुन ही नहीं रही हो? अच्छा टाइप कर रही हो मेरी ये बातें। इतनी सुंदर महिला से विवाह किया था 25 साल पहले। मैं बार-बार देखना चाह रहा हूं कि मेरी बातों पर मेरी पत्नी कैसा रिएक्ट करेगी, पर ये स्क्रीन में लगी है आज। आप सब भी रिकॉर्ड कर रहे हैं मोबाइल पर।'' मैं यही कह रहा हूं। लेकिन आज तो वो स्क्रीन से चिपकी हुई है। उन्होंने अपने खास मजाकिया अंदाज में कहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें