Amitabh Bachchan: मुंबई में बारिश बनी आफत! अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जनक' में भरा पानी, सामने आया वीडियो

Amitabh Bachchan: मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश असर दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के घर पर भी पड़ा। लगातार बारिश के वजह से अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जनक' के अंदर और आसपास पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 11:16 PM
अमिताभ बच्चन के घर जनक के बाहर घुटनों तक पानी भर गया था

Amitabh Bachchan: मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की तेज बारिश से जनजीवन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव की वजह से लोगों को आने-जाने और रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुंबई में लगातार हो रही तेज बारिश असर दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के घर पर भी पड़ा। लगातार बारिश के वजह से अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जनक' के अंदर और आसपास पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने जुहू इलाके का वीडियो शेयर कर आसपास के हालात दिखाए गए। वीडियो में दिखाई दिया कि लगातार बारिश के कारण अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर जनक के बाहर घुटनों तक पानी भर गया था। इतना ही नहीं बारिश का पानी बंगले के अंदर तक पहुंच गया।

मिताभ में घर में पहुंचा बारिश का पानी


वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "मुंबई में भारी बारिश के बीच अमिताभ बच्चन के मशहूर जुहू स्थित बंगले में भी बारिश का पानी घुस गया।" वीडियो बनाते हुए इन्फ्लुएंसर ने कहा, "आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भी पानी भर गया है। पूरा इलाका जलमग्न है। यह उनका जुहू स्थित बंगला है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां कई जगहों पर इसी तरह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।"

 

वीडियो में आगे अमिताभ बच्चन के बंगले के सामने का इलाका और ओवरफ्लो हो रहे गटर को दिखाते हुए कहा, "यहां गटर का पानी बाहर निकल रहा है। मौके पर बीएमसी के कुछ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।"

 

View this post on Instagram

A post shared by Sagarthakurvlog (@sagar.thakur84)

 

इस फिल्म में आएंगे नजर

वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने अभिनेता अजय देवगन के घर के आसपास का इलाका भी दिखाया, जहां बारिश का असर साफ नजर आया। वहीं, अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जनक में जलभराव की ये पहली घटना नहीं है। वहीं अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो वो जल्द ही निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में नजर आएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।