Nana Patekar Last Film: आखिरी बार 'शक्ति शालनी' में नजर आएंगे नाना पाटेकर, सेट से फोटोज हो चुकी हैं वायरल

Nana Patekar Last Film: 8 अक्टूबर 2026 को नाना पाटेकर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। निधन से पहले उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसमें अनीत पड्डा लीड रोल में हैं।

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 1:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने के बाद 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया। उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।

Nana Patekar Last Film: 8 अक्टूबर 2026 को सुबह गोवा में अपने घर पर 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने आखिरी सांस ली। उन्होंने हाल में ही 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसमें अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर ने इस साल मई में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। खबरों के अनुसार नाना पाटेकर इस फिल्म में एक तांत्रिक की भूमिका निभाएंगे।

कुछ महीने पहले ही नाना पाटेकर की सेट तस्वीरें लीक हुईं थी। तस्वीरों में वह तांत्रिक गेटअप में नजर आ रहे थे। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तस्वीरें ट्रेंड करने लगी हैं। एक्टर आखिरीबार इसी मूवी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म का अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

'शक्ति शालिनी'


'शक्ति शालिनी' फिल्म दिनेश विजान के ब्लॉकबस्टर मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 'शक्ति शालिनी' का ऐलान आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के साथ किया गया था, जो 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खबरों के मुताबिक विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

जूम के साथ एक पुराने इंटरव्यू में 'स्त्री' फ्रैंचाइजी के डायरेक्टर अमर कौशिक ने कहा था कि 'शक्ति शालिनी' हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का सबसे जरूरी चैप्टर है। 'सैयारा' की सफलता के बाद फिल्म के लिए अनीत को साइन करने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि टीम किसी नए कलाकार को कास्ट करना चाहती थी। फिल्ममेकर ने कहा कि उनसे मिलने और उनके बात करने के तरीके को सुनने के बाद, उन्हें और मैडॉक फिल्म्स के हेड दिनेश विजान को यह एहसास हो गया था कि 'वही सही कलाकार हैं'।

नाना पाटेकर का निधन

गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने के बाद 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया। उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए थे और उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए लगभग 45 मिनट तक कोशिश की लेकिन अंतत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।