Nana Patekar News: हमेशा के लिए छूटा उदय और मजनू का साथ, अनिल कपूर से 19 साल खफा रहने के बाद 'वेलकम' में नाना पाटेकर ने साथ किया था काम

Nana Patekar News: वेलकम फिल्म से शुरू हुआ उदय और मजनू का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया है। उदय और मजनू की राहें हमेशा के लिए जुदा हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वेलकम फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने 19 साल बाद साथ काम किया था। नाना एक्टर से 19 साल तक नाराज रहे थे।

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म परिंदा में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए नाना को बेस्ट सपोर्टिंग का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Nana Patekar News: नाना पाटेकर का गुस्सा किसी से छुपा नहीं हैं। वह किसी के भी स्टारडम के सामने खुदको कमतर नहीं समझते थे। न ही अपने ऊपर काफी उन्होंने फेम, दौलत और शोहरत का नशा हावी होने दिया। नाना का गुस्सा जग जाहिर था। इसका शिकार अनिल कपूर भी हुए। ये बात फिल्म परिंदा के समय की है।

फिल्म परिंदा में जब नाना की हुई एंट्री

फिल्म परिंदा में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए नाना को बेस्ट सपोर्टिंग का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में जैकी और अनिल भाई के रोल में दिखे थे। वहीं नाना ने गैंगस्टर अन्ना का किरदार निभाया था। फिल्म में नाना को उनके रोल के लिए काफी पसंद किया गया था।


सालों बाद नाना पाटेकर ने खोला था राज

कई सालों बाद नाना ने बताया था कि परिंदा फिल्म में पहले वह जैकी श्रॉफ का रोल करने वाले थे। लेकिन अनिल कपूर ने उन्हें फिल्म से निकलवा दिया था। नसीरुद्दीन शाह को अन्ना का रोल ऑफर किया गया था। नसीर बाहर हो गया। मैंने और अनिल ने साथ वर्कशॉप की, लेकिन फिर मैं भी हटा दिया गया। फिर मुझे पता चला की ये सब किया धरा अनिल कपूर का ही था।

अनिल कपूर ने कबूला सच

नाना पाटेकर ने इस किस्से का जिक्र लल्लनटॉप में किया था। उन्होंने कहा जब मुझे पता चला कि अनिल ने विनोद से कहकर ये सब कराया है तो मैंने सीधा उससे बात की। मैंने उससे पूछा तुमने ये क्यों किया। अनिल ने कहा कि नाना मैंने सोचा कि मैं तुमको क्यों स्टार बनाऊं। नाना पाटेकर ने कहा कि क्योंकि ये तय बात थी जो भी जैकी वाला रोल करता वह सुपरस्टार बन जाता। अब हम बराबर है, पर तब वह स्टार था तो उसकी बात मानली गई थी। फिर 4 महीने बात विनोद मेरे पास आया और कहा तू अन्ना का रोल करेगा?

वापस जाने के लिए रखी ये शर्त

नाना ने कहा पहले तो मैं विधु विनोद चोपड़ा को देखकर गुस्से से लाल हो गया था और गुस्साया भी। फिर मैंने कहा मैं फिल्म करूंगा। विनोद बोला कि मार्किट में अभी तुम्हें जितने पैसे मिल रहे है, मैं भी उतने ही दूंगा। मैंने उनसे कहा कि वो तो मैं लूंगा ही कोई मेहरबानी थोड़ी कर रहे हो तुम। पर अब मैं फिल्म का कुछ हिस्सा लिखूंगा भी।

एक्टर ने बताया था कि उनके किरदार का जलकर मरने वाला एंगल उनका लिखा हुआ ही थी। नाना ने जिक्र किया था कि 'वो आग सच में लगी थी। मैं सच में जल गया था। 60 दिनों तक अस्पताल में था और 1 साल तक काम नहीं कर पाया था। दाढ़ी, मूंछ थी नहीं। पलकें तक जल गई थीं।

बता दें कि इस फिल्म में भले ही नाना पाटेकर ने काम कर लिया हो, लेकिन इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम नहीं किया था। 19 साल तक एक्टर उनसे नाराज रहे थे। फिर वेलकम फिल्म में दोनों साथ नजर आए और किरदार को आइकॉनिक बना दिया। उदय भाई और मजनू का किरदार लोगों के मन में बसा हुआ है। दोनों की कॉमिक टाइमिंग बेस्ट मानी जाती थी। 8 अक्टूबर को उदय भाई मजनू और अपने फैंस को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।