Navratri 2026: रविवार 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस नौ दिन के त्योहार में सबसे पहले देवी दुर्गा के 'शैलपुत्री' स्वरूप की पूजा की जाती है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ नवरात्रि के जश्न में म्यूजिक भी अहम भूमिका निभाता है। गरबा, डांडिया और भक्ति-भाव वाले आयोजनों को सब मिलकर एंजॉय करते हैं। 'नगाड़ा संग ढोल' और 'चोगड़ा' की जोशीली धुनों से लेकर 'ओ शेरावाली' जैसे भक्ति गीतों तक सही प्लेलिस्ट नवरात्रि को और यादगार बना सकती है।
