Varun Dhawan: पूरा देश नवरात्रि का त्योहार मना रहा है। सेलिब्रिटी भी इसमें पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने पारंपरिक 'कन्या पूजन' के साथ नवरात्रि मनाई और अपने प्रशंसकों को इस उत्सव की एक झलक दिखाई। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे इस रस्म के दौरान कुछ छोटी बच्चियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
