Get App

Yami Gautam: क्या यामी गौतम को 'धुरंधर 2' में कैमियो के लिए मिली मोटी फीस? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Yami Gautam: माधुरी दीक्षित ने यामी गौतम से पूछा कि क्या उन्हें 'धुरंधर 2' में काम करने के लिए फीस मिली थी या फिर उन्होंने अपने पति आदित्य धर के कहने पर इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। एक्ट्रेस ने माधुरी के इस सवाल का बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 11:53 AM
Yami Gautam: क्या यामी गौतम को 'धुरंधर 2' में कैमियो के लिए मिली मोटी फीस? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
बता दें कि यामी की फिल्म 'नई नवेली' आज यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा और सुनीता राजवार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Yami Gautam: हाल ही में यामी गौतम को माधुरी दीक्षित द्वारा होस्ट किए जाने वाले मराठी क्विज शो 'कोन होनार करोडपती' में अपनी फिल्म 'नयी नवेली' का प्रमोशन करते देखा गया। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने अपने पति आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में अपने कैमियो के बारे में बात की। उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या उन्हें इस फिल्म में अपने कैमियो के लिए पैसे मिले थे। बता दें कि यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' में अपने कैमियो के बारे में बात की

सोनीलिव (SonyLIV) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'कोन होनार करोड़पति' के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया। इस क्लिप में शो की होस्ट माधुरी दीक्षित ने यामी गौतम से कहा कि उन्होंने 'धुरंधर द रिवेंज' देखी है और उन्हें यह फिल्म पसंद आई। इसके बाद उन्होंने बातचीत का रुख यामी के कैमियो की ओर मोड़ा और पूछा कि क्या उन्हें इसमें काम करने के लिए फीस मिली थी या फिर उन्होंने अपने पति आदित्य धर के कहने पर इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें