Nayyi Navelli Box Office: नई नवेली फिल्म ने हिंदी दर्शकों के बीच धमाकेदार एंट्री मारी है। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ₹4.6 Cr GBOC का बिजनेस किया है। यामी गौतम धर स्टारर यह फिल्म फैंटेसी, ह्यूमर, लोककथाओं संग मसाला एंटरटेनमेंट का खूबसूरत मेल है। इसी वजह इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म वीकेंड में एक शानदार पेशकश बनकर सामने आई है।
यामी गौतम धर स्टारर नई नवेली भारत की अपनी फैंटेसी एंटरटेनर है, जिसमें एक्ट्रेस का कभी न देखा गया अवतार देखने मिलता है। फिल्म की कहानी में लोककथाओं को अचानक आने वाले ट्विस्ट, अलग तरह के किरदारों और जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया गया है। फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की दमदार लड़ाई को शानदार परफॉर्मेंस से सजा कर पेश किया गया है, जिसमें यामी एक अलग तरह के नए अवतार में देखी जा रही हैं।
एनर्जी से भरे कलाकारों की टीम के साथ यह फिल्म ह्यूमर, ड्रामा और मस्ती का एक खूबसूरत और फ्रेश मेल देती है। अपने रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्मेंस और दर्शकों द्वारा इस खास और अलग तरह की कहानी और एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस को पसंद किए जाने के साथ, नई नवेली बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार वीकेंड के लिए तैयार है। दुनिया भर में मौजूद दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही यह फिल्म, इस शानदार ओपनिंग के साथ एक जबरदस्त शुरुआत कर चुकी है।
फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।
अमेजन MGM स्टूडियो और कलर येलो की फिल्म नई नवेली अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म देखने के लिए अपने टिकट बुक करें और इस वीकेंड बड़े पर्दे पर इस जबरदस्त एंटरटेनर का अनुभव करें!