Nayyi Navelli Box Office: नई नवेली फिल्म ने हिंदी दर्शकों के बीच धमाकेदार एंट्री मारी है। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ₹4.6 Cr GBOC का बिजनेस किया है। यामी गौतम धर स्टारर यह फिल्म फैंटेसी, ह्यूमर, लोककथाओं संग मसाला एंटरटेनमेंट का खूबसूरत मेल है। इसी वजह इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म वीकेंड में एक शानदार पेशकश बनकर सामने आई है।
