Nayyi Navelli Box Office: यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘नई नवेली’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस करना जारी है! फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 4.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने के बाद अब रिलीज के दूसरे दिन ऊंची छलांग लगाते हुए 5.7 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की है।
इस तरह अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 10.3 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में हो रही अच्छी बढ़ोतरी के साथ वह अब एक एक्साइटिंग वीके की तरफ बढ़ रही है और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म दशहरे के खास मौके पर थिएटर्स में परिवारों को एक साथ एंटरटेन कर रही है।
दर्शक ‘नई नवेली’ की फैंटेसी से भरी दुनिया को खूब पसंद कर रहे हैं और फैमिली एंटरटेनर जॉनर में मेकर्स द्वारा कुछ नया पेश करने के लिए उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। मेकर्स में इस फिल्म के जरिए पुराने महाकाव्य को दिल छू लेने वाले फैमिली मोमेंट्स और एक्शन के साथ खूबसूरती से मिलाया है।
फिल्म में बतौर लीड यामी गौतम अवस्थी परिवार की कहानी को दमदार कास्ट के साथ पेश कर रही हैं। फिल्म को जो चीज सिल्वर स्क्रीन पर देखने लायक बनाती है... वह है अनोखे किरदार, अचानक आने वाले ट्विस्ट और अच्छाई-बुराई के बीच की लड़ाई। यही वजह है कि त्योहारों के इस सीजन में फिल्म की अपील और बढ़ रही है।
फिल्म की दूसरे दिन कमाई में हुई बढ़त से थिएटर में उत्साह और बढ़ गया है। दर्शकों को इसकी अनोखी तरह की कहानी और यामी गौतम का नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है। इस तरह अब फिल्म एक शानदार वीक की ओर बढ़ रही है और आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अपनी तरफ खींचने वाली है।
फिल्म को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि, इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। नई नवेली का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।
अमेजन MGM स्टूडियो और कलर येलो की फिल्म, नई नवेली अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। ऐसे में फिल्म देखने के लिए अभी बुक करें अपने टिकट!