1. एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने दमदार फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में हैं (Photo: Neena Instagram)
हाल ही में एक्ट्रेस अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें वह काफी कैजुएल लुक में नजर आ रही है। विंबलडन से लौटने के बाद नीना गुप्ता का ये स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में हैं। (Photo: Neena Instagram)
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस राजस्थान के नवलगढ़ में एक पुराने हैरिटेज भवन की सीढ़ियों पर खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सफेद शर्ट और बैगी पैंट में उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है। (Photo: Neena Instagram)
नीना गुप्ता ने अपने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में सफेद स्नीकर्स पहनकर थोड़ा स्पोर्टी टच दिया। उन्होंने ग्रीन कलर की कैप और सनग्लासेस से अपने लुक को मिनिमल और कूल रखा है। (Photo: Neena Instagram)
इसके साथ ही नीना ने एक टोट बैग भी कैरी किया, जो उनके ट्रैवल रेडी स्टाइल को और भी खास बना रहा था। इस लुक के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अलविदा नवलगढ़।" (Photo: Neena Instagram)
हाल ही में एक्ट्रेस का विंबलडन का लुक भी काफी चर्चा में था, नीना ने इस बड़े इवेंट में काफी स्टाइलिश तरह से साड़ी पहने नजर आई। नीनी गुप्ता अक्सर अपनी स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहती है। (Photo: Neena Instagram)
नीना गुप्ता हाल ही में अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो...इन डिनो' में नजर आईं, जो 2007 में आई 'लाइफ इन अ...मेट्रो' का सिक्कल है। फिल्म में चार अलग-अलग शहरों में रहने वाले चार जोड़ों की लाइफ को दिखाया गया है। (Photo: Neena Instagram)
'मेट्रो...इन डिनो' में नीना गुप्ता के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे शानदार कलाकार नजर आए। यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।