Get App

Double Date: नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार साथ में ला रहे हैं अनोखा चैट शो, तेजस्वी-करण सहित कई सितारे लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

Double Date: नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपना नया सेलिब्रिटी चैट शो 'डबल डेट' लॉन्च किया है, जो 14 मई से उनके यूट्यूब चैनल पर शुरू होगा। इस शो में तेजस्वी-करण और भारती-हर्ष जैसे मशहूर जोड़े मजेदार गेम्स और बेबाक बातचीत के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 13, 2026 पर 4:22 PM
Double Date: नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार साथ में ला रहे हैं अनोखा चैट शो, तेजस्वी-करण सहित कई सितारे लगाएंगे मनोरंजन का तड़का

बॉलीवुड के पावर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने फैंस के लिए मनोरंजन का एक नया और ताजगी भरा डोस लेकर आ रहे हैं। पहली बार यह जोड़ी बतौर होस्ट एक साथ एक नॉन-फिक्शन चैट शो 'डबल डेट' लेकर आ रही है। इस शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो हंसी, मजेदार गेम्स और सेलिब्रिटी कपल्स की अनकही बातों की एक छोटी सी झलक पेश करता है।

क्या है शो का फॉर्मेट?

'डबल डेट' कोई साधारण टॉक शो नहीं है। जैसा कि नाम से ही साफ है, इस शो में नेहा और अंगद अपनी पसंदीदा हस्तियों, उनके दोस्तों और मशहूर जोड़ियों के साथ 'डबल डेट' पर जाएंगे। यह शो पारंपरिक इंटरव्यू के दायरे से बाहर निकलकर मस्ती और सच्ची बातचीत पर आधारित है।

इस शो में सितारे सिर्फ बातें ही नहीं करेंगे, बल्कि वे नेहा और अंगद के साथ गो-कार्टिंग, बॉलिंग, पिज्जा बनाने की चुनौतियां और कई तरह की मजेदार गतिविधियों में हिस्सा लेते नजर आएंगे। इसका मकसद सितारों के उस पहलू को सामने लाना है जो अक्सर कैमरों की चमक-धमक के पीछे कहीं छिप जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें