Neha Dhupia Fitness: नेहा धूपिया ने बताया अपनी फिटनेस का राज, एक्ट्रेस ने शेयर किया सिंपल ड्रिंक फॉर्मूला

Neha Dhupia Fitness: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अक्सर अपनी फिटनेस और हेल्थ टिप्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ एक बेहद आसान और घरेलू नुस्खा साझा किया है, जो रात में सोने से पहले पीने पर पेट फूलने (bloating) और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 10:31 PM
Story continues below Advertisement

फिटनेस आइकन नेहा धूपिया ने एक बार फिर अपनी हेल्थ टिप्स से फैंस को प्रभावित किया है। व्यस्त जिंदगी में ब्लोटिंग और भारी पेट की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए उन्होंने एक साधारण देसी नाइट-टाइम ड्रिंक शेयर की, जो उनके 21 दिन के एंटी-इंफ्लेमेटरी चैलेंज का हिस्सा बनी। इंस्टाग्राम रील में नेहा ने इसे "वार्म एंड फजी बेडटाइम रिचुअल" बताया, जो लंबे दिन के बाद पेट को शांत करता है, नींद बेहतर बनाता है और किचन के बेसिक मसालों से तैयार होता है।

ब्लोटिंग से राहत का आसान फॉर्मूला

नेहा का यह ड्रिंक तैयार करना बेहद सरल है। एक गिलास पानी में सौंफ, अजवाइन, जीरा, ताजा कटा अदरक डालकर 5 मिनट उबालें। नींबू की कुछ बूंदें (ऑप्शनल) मिलाकर गुनगुना पिएं। नेहा ने कहा, "ये मेरे लिए जादू की तरह काम करता है। दिखने में अच्छा, स्वाद में भी कमाल है।" न्यूट्रिशनिस्ट ऋचा गंगानी को क्रेडिट देते हुए उन्होंने जोर दिया कि हर बॉडी अलग होती है, इसलिए नए नुस्खे आजमाने से पहले डॉक्टर या डायटीशियन से सलाह लें। यह ड्रिंक पाचन एंजाइम्स बढ़ाता है और गैस्ट्रिक परेशानियां दूर रखता है

नेहा का वेलनेस फिलॉसफी

21 दिन के चैलेंज से हजारों लोगों को प्रेरित करने वाली नेहा क्विक फिक्स के बजाय सस्टेनेबल हैबिट्स पर भरोसा करती हैं। पहले हल्दी-अदरक वाला ड्रिंक शेयर कर इंफ्लेमेशन कम करने की टिप दी थी, अब यह नाइट रूटीन की टिप दी है। योग, फंक्शनल वर्कआउट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट से अपनी फिट लाइफस्टाइल को बैलेंस रखती हैं। नेहा कहती हैं, "छोटी आदतें ही बड़ा बदलाव लाती हैं।" फैंस उनकी सादगी और प्रैक्टिकल एडवाइस की तारीफ कर रहे हैं।


क्यों है खास यह नुस्खा?

सौंफ गैस दूर करती है, अजवाइन पेट की ऐंठन मिटाती है, जीरा डाइजेशन बूस्ट करता है और अदरक सूजन घटाता है। नींबू विटामिन सी का तोहफा देता है। आधुनिक लाइफ में प्रोसेस्ड फूड से परेशान लोगों के लिए यह घरेलू इलाज परफेक्ट है। नेहा का यह शेयर हेल्थ अवेयरनेस बढ़ा रहा है।

इस ड्रिंक को बनाने के लिए किसी महंगे इंग्रेडिएंट की जरूरत नहीं होती। यह पूरी तरह से भारतीय रसोई में मौजूद साधारण चीज़ों से तैयार किया जा सकता है। नेहा ने इसे “सिंपल लेकिन असरदार” बताया। उनका कहना है कि यह नुस्खा उन लोगों के लिए खास है जो अक्सर भारीपन, गैस या अपच जैसी समस्याओं से जूझते हैं।

नेहा का यह शेयर किया गया टिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि स्टार्स जब अपनी निजी हेल्थ हैबिट्स साझा करते हैं तो यह आम लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा कि वे भी इस नुस्खे को अपनाने की कोशिश करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।