
नेहा कक्कड़ ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे पूकी लाबूबू के साथ शानदार साउंड चेक...न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु में आज रात परफॉर्मंस करने के लिए एक्साइटेड हूं!'(Photo: Neha Instagram)
इस कॉन्सर्ट में नेहा की आउटफिट को लेकर उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी ड्रेस को लेकर नाराजगी जाहिर की। (Photo: Neha Instagram)
नेहा कक्कड़ ने इस कॉन्सर्ट सफेद टॉप के ऊपर नीले रंग की ब्रा पहन रखी थी और उन्होंने दो लेयर वाली ट्राउजर्स पहनी थी, जिसमें ऊपर वाली पैंट कुछ ढीली और छोटी दिखाई दे रही थी। (Photo: Neha Instagram)
नेहा कक्कड़ ने बेंगुलुरु कॉन्सर्ट में लबूबू डॉल पकड़ी हुई भी नजर आई। नेहा के फैशन सैंस को देखकर लोग उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं।(Photo: Neha Instagram)
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने नेहा कक्कड़ के पहनावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनका लुक सुपरमैन से प्रेरित लग रहा है, जैसे वह अपने कपड़ों के ऊपर ट्रंक पहनता है। (Photo: Neha Instagram)
नेहा कक्कड़ के इस फैशन चॉइस को लेकर एक यूजर ने लिखा, "उन्हें सब पता था, फिर भी उन्होंने ऐसा पहना।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, नेहा ने जो पहना है वह बहुत सस्ता लग रहा है, खासकर इन ट्रैक पैंट की फिटिंग।” (Photo: Neha Instagram)
नेहा कक्कड़ का शो पहले भी विवादों में रह चुका है। मार्च में मेलबर्न में परफॉर्मेंस के दौरान वह तीन घंटे देर से पहुंचीं, जिससे नाराज दर्शकों ने 'गो बैक' के नारे लगाए और वह मंच पर रोती हुई नजर आईं थी।(Photo: Neha Instagram)