Get App

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें, मस्ती के मूड में नजर आईं सिंगर

Neha Kakkar: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपने प्यारी मुस्कान और खास अंदाज के लिए जानी जाती है। हाल ही में सिंगर ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमे वह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही है। सिंगर का ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 21:57
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने शेयर की अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें,  मस्ती के मूड में नजर आईं सिंगर

नेहा कक्कड़ ने अपने वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीरों में सिंगर को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।(Photo: Neha Instagram)

नेहा कक्कड़ ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में "नचदी हसदी हमेशा!" लिखा, जो उनकी हाल ही में आने वाली फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" के नए गाने से जुड़ा है। (Photo: Neha Instagram)

नेहा कक्कड़ की वेकेशन की पहली फोटो में सिंगर सॉफ्ट टॉयज के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद क्रॉप टॉप और आरामदायक ट्राउजर्स पहन रखे हैं।(Photo: Neha Instagram)

नेहा कक्कड़ की तस्वीरों में उनका बिंदास और खुशमिजाज अंदाज साफ नजर आता है। एक फोटो में वो हंसती हुई तो दूसरी में कार के अंदर हेडफोन लगाए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। (Photo: Neha Instagram)

उनकी हर तस्वीर में उनकी पॉजिटिव वाइब्स नजर आती हैं। एक फोटो में वो स्टेज पर परफॉर्म भी करती दिखती हैं, जहां पीछे दूसरे कलाकार भी परफॉर्म कर रहे हैं।(Photo: Neha Instagram)

नेहा कक्कड़ की एक फोटो में कैंडी लैंड के बाहर पोज देती नजर आती हैं। इस तस्वीर में उनका मासूम अंदाज दिल छू लेने वाला है। वहीं फोटो की आखिरी स्लाइड में उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी नजर आ रहे हैं।(Photo: Neha Instagram)

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर लीड रोल मे हैं। इस फिल्म में 'नचदी' गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है(Photo: Neha Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें