The Last House Advertising: 'द लास्ट हाउस' (The Last House) को प्रमोट करने के लिए नेटफिलिक्स ने बेहद अनोखा तरीका खोजा है। लॉस एंजिल्स के सनसेट बुलेवार्ड पर एक बेहद यूनिक और लाइव आउट-ऑफ-होम (OOH) विज्ञापन लगाया गया है। खास बात ये हैं कि इस लाइव एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग कैंपेन में कुछ ऐसा जोड़ा गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
दरअसल लाइव आउट-ऑफ-होम में जमीन से 30 फीट ऊपर एक बिलबोर्ड लगा है।, जिसमें एक लिविंग रूम में बनाया गया है। इतना ही नहीं इसके अंदर एक परफॉर्मर को रहने के लिए छोड़ दिया गया है। वह समय-समय पर आते जाते लोगों को क्रिएटिव स्लोगन वाले बोर्ड दिखाता है। कभी कॉफी पीता दिखता है।
बिलबोर्ड के अंदर रह रहा व्यक्ति आपको किताबें पढ़ता दिखता है, ताश खेलता नजर आता, दूरबीन से देखता है और नीचे से गुजरने वाले लोगों से बातचीत करता भी नजर आएगा। यह अनोखा विज्ञापन फिल्म की कहानी को दिखाता है, जिसमें एक परिवार अचानक अपने ही घर के अंदर फंस जाता है और सालों तक बाहर नहीं आ पाता है।
बिलबोर्ड पर आप "द लास्ट हाउस आप कब तक जिंदा रह सकते हैं?" (The Last House How long can you survive?) लिखा देख सकते हैं। यह लाइव प्रमोशन कैंपेन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक चलने वाला है, जो फिल्म के प्रीमियर होते ही बंद कर दिया जाएगा।
कास्ट और डायरेक्टर की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन लुई लेटेरियर (Louis Leterrier) ने किया है। वहीं इसमें ग्रेटा ली (Greta Lee) व वैगनर मौरा (Wagner Moura) लीड रोल में हैं। फिल्म 7 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीम की जा रही है।