Get App

November 2025 Movie Releases: इमरान हाशमी की 'हक' से लेकर रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' तक, सिनेमाघरों में होगा एंटरटेनमेंट...एंटरटेनमेंट...एंटरटेनमेंट

November 2025 Movie Releases: नवंबर का महीना मनोरंजन से भरा होने वाला है। फिल्म प्रेमियों के लिए सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 19:00
November 2025 Movie Releases: इमरान हाशमी की 'हक' से लेकर रश्मिका मंदाना की 'द गर्लफ्रेंड' तक, सिनेमाघरों में होगा एंटरटेनमेंट...एंटरटेनमेंट...एंटरटेनमेंट

द गर्लफ्रेंड- 7 नवंबर
फिल्म का लेखन और निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। हेशाम अब्दुल वहाब का म्यूजिक है और सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत द्वारा की गई है। 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका मंदना के अलावा धीक्षित शेट्टी, राव रमेश और रोहिणी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।

'दे दे प्‍यार दे-2' - 14 नवंबर
अंशुल शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी De De Pyaar De 2 साल 2019 में आई 'दे दे प्‍यार दे' का रीमेक है। लव रंजन और तरुण जैन ने कहानी तैयार की है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी फिल्म में धमाल मचाएगी। फिल्‍म में आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और मिजान जाफरी भी नजर आने वाले हैं।

मस्‍ती 4-21 नवंबर 2025
मिलाप जावेरी के डायरेक्‍शन में बनी Mastiii 4, बॉलीवुड की एडल्‍ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी फिर मस्ती करती दिखेगी।

120 बहादुर-21 नवंबर 2025
फिल्म को रजनीश 'रेज़ी' घई ने डायरेक्ट किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गुस्‍ताख इश्‍क-21 नवंबर 2025
विभु पुरी के डायरेक्‍शन में बनी Gustaakh Ishq एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आएंगे । उनके साथ नसीरुद्दीन शाह भी दिखने वाले हैं। मनीष मल्होत्रा के बैनर तले बनी इस फिल्म की कहानी पंजाब की लुप्त होती कोठियों और पुरानी दिल्ली की गलियों की यादें ताजा करती दिखेगी।

तेरे इश्‍क में -28 नवंबर 2025
साल 2013 में आनंद एल राय की धनुष स्टारर 'रांझणा' के बाद अब वह धनुष और कृति सेनन के साथ Tere Ishq Mein को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। यह तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें