Anushka Sharma: 'रणवीर सिंह कभी मेरे...', एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने जब कही थी ये बात

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। क्या आपको पता है कि एक इटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था की वह किसी एक्टर को डेट क्यों नहीं करना चाहती है। जानें अनुष्का ने क्या कहा

अपडेटेड May 13, 2025 पर 17:41
Story continues below Advertisement
अनुष्का शर्मा ने बताया था वह किसी एक्टर को डेट क्यों नहीं करना चाहती थी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे फेमस कपल में से एक है। दोनों की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अनुष्का का नाम बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ काफी चर्चा में रही।(Image Credit: Anushka Sharma Instagram)

2010 में जब फिल्म 'बैंड बाजा बारात आई, तो रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी चर्चा में रही। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर कई लोगों को लगा कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती से कुछ ज्यादा है।(Image Credit: Ranveer Singh Instagram)

साल 2011 में NDTV को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने साफ कहा था कि, "रणवीर सिंह कभी उनके बॉयफ्रेंड नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि रणवीर बहुत अच्छे और मेहनती इंसान हैं, लेकिन उस वक्त वो अपने करियर की शुरुआत में थे और पूरी तरह खुद पर फोकस कर रहे थे, जो जरूरी भी था।"(Image Credit: Anushka Sharma Instagram)

अनुष्का ने बताया कि, "उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो सिर्फ अपनी बातें न करे, बल्कि ये भी पूछे कि उनका दिन कैसा रहा। रणवीर ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए वो कभी उनके साथ डेट पर नहीं जा सकतीं।"(Image Credit: Anushka Sharma Instagram)

उसी इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया कि "वह किसी एक्टर को डेट क्यों नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर एक्टर सेल्फ ऑब्सेस्ड होते है और वह खुद भी ऐसी ही हैं। ऐसे में वो किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकती जो बिल्कुल उन्हीं की तरह सेल्फ ऑब्सेस्ड हो।"(Image Credit: Anushka Sharma Instagram)

बता दें अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की। शादी से पहले दोनों ने कुछ साल तक एक- दूसरे को डेट किया। (Image Credit: Anushka Sharma Instagram)

जनवरी 2021 में अनुष्का और विराट ने बेटी वामिका और फरवरी 2024 में बेटे अकाय कोहली का स्वागत किया। वहीं रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की और उनकी एक बेटी दुआ है।(Image Credit: Anushka Sharma Instagram)