Get App

सितंबर में OTT पर एंटरटेनमेंट की बौछार! हर हफ्ते मिलेगा कुछ नया देखने को

सितंबर 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की भरमार रहने वाली है। अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कई फिल्में और सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी। कुछ नए प्रोजेक्ट्स पहली बार ओटीटी पर आएंगे, तो कुछ चर्चित शोज के नए सीजन भी वापसी करेंगे।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 3:41 PM
सितंबर में OTT पर एंटरटेनमेंट की बौछार! हर हफ्ते मिलेगा कुछ नया देखने को
सितंबर का महीना ओटीटी देखने वालों के लिए काफी मजेदार रहने वाला है। इस महीने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इनमें एक्शन, कॉमेडी, क्राइम, रोमांस और थ्रिलर जैसे कई तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे। यदि आप भी हर हफ्ते कुछ नया देखने के लिए अपनी वॉचलिस्ट तैयार करते हैं, तो सितंबर आपके लिए खास होने वाला है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नए शो और फिल्में रिलीज होंगी।

1. ओवर द गार्डन वॉल
ओवर द गार्डन वॉल 1 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह कार्टून नेटवर्क द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी एनिमेटेड डार्क फैंटेसी टीवी मिनीसीरीज है। सीरीज की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी जंगल में फंस जाते हैं और वहां उन्हें कई अजीब और अनोखी सिचुएशन का सामना करना पड़ता है। सीरीज की IMDb रेटिंग 8.7 है।

2. द जेंटलमैन सीजन 2
द जेंटलमैन सीजन 2, 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह एक ब्रिटिश कॉमेडी-क्राइम सीरीज है, जिसका पहला सीजन साल 2024 में रिलीज हुआ था। पहले सीजन में ऑडियंस को कॉमेडी, क्राइम, एक्शन और ड्रामा का दिलचस्प ब्लेंड देखने को मिला था।

3. गांधारी
गांधारी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अपराध, बदले और संघर्ष से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें मुख्य किरदार के सामने कई मुश्किल परिस्थितियां आती हैं। तापसी पन्नू इससे पहले भी गंभीर और दमदार रोल के लिए जानी जाती रही हैं।

4. उन्माधम
उन्माधम 4 सितंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी। यह मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर का एंगल भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी अपराध और इंसानी मानसिकता से जुड़े पहलुओं के आसपास बुनी गई है, जिससे कहानी में मिस्ट्री और स्ट्रेस बना रहता है। इसकी IMDb रेटिंग 6.3 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें