OTT Releases This Week: एनोला होम्स से लेकर प्रीतम और पेड्रो तक..., इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: जुलाई के पहले हफ्ते में OTT पर एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगने वाला है। 29 जून से 5 जुलाई के बीच कॉमेडी, मिस्ट्री, क्राइम, फैंटेसी, हॉरर और ड्रामा जैसी कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 5:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आइए जानते हैं 29 जून से 5 जुलाई के बीच कौन-कौन से फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है।

ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है। वहीं इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। जुलाई के पहले हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस बार कॉमेडी, मिस्ट्री, क्राइम, फैंटेसी, हॉरर, एनिमेशन और दमदार ड्रामा जैसे कई जॉनर का भरपूर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। इस हफ्ते ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं 29 जून से 5 जुलाई के बीच कौन-कौन से फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है।

एनोला होम्स 3

'एनोला होम्स 3' 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में मिली बॉबी ब्राउन एक बार फिर युवा जासूस एनोला होम्स के किरदार में नजर आएंगी। कहानी में एनोला अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त होती है, तभी उसके भाई शर्लक होम्स के अचानक लापता होने से सब कुछ बदल जाता है। इसके बाद वह उसे खोजने के लिए एक बेहद मुश्किल और रहस्यमयी मिशन पर निकल पड़ती है। फिल्म में हेनरी कैविल भी शर्लक होम्स के रोल में वापसी कर रहे हैं और दर्शकों को सस्पेंस, एक्शन और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे।


तव्वाई

तव्वाई 29 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। ये पौराणिक और सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा एक ऐसे गांव की कहानी है, जो कई पीढ़ियों पुराने श्राप की चपेट में आ जाता है। कहानी में एक क्रूर राजा के कर्मों का असर पूरे गांव पर पड़ता है और लोगों को इस भयावह संकट से बचाने के लिए एक चुना हुआ व्यक्ति सामने आता है। सीरीज में पौराणिक मान्यताओं, रहस्य, डर और भावनात्मक घटनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

'प्रीतम और पेड्रो'

प्रीतम और पेड्रो 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस साइबर क्राइम कॉमेडी सीरीज में अरशद वारसी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे नई तकनीक की ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं, वीर हिरानी एक तेज-तर्रार युवा हैकर के किरदार में नजर आएंगे। एक मंत्री के बेटे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए दोनों साथ आते हैं और इस दौरान साइबर अपराध, डिजिटल दुनिया और कई मजेदार घटनाओं का सामना करते हैं। सीरीज में कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

एली

एली 1 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये सीरीज मशहूर किरदार एली वुड्स की शुरुआती जिंदगी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि एक साधारण किशोरी से आत्मविश्वासी और सफल महिला बनने तक का उसका सफर कैसा रहा। कहानी में उसके संघर्ष, रिश्ते और जीवन के अहम अनुभवों को दिखाया गया है। इस सीरीज में एली वुड्स का किरदार लेक्सी माइनट्री निभा रही हैं।

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह तमिल कॉमेडी-ड्रामा एक भोले-भाले युवक सुब्बू की कहानी है, जो एक गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर की नौकरी स्वीकार कर लेता है। अपने काम की सच्चाई छिपाकर वह लोगों को जागरूक करने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान कई मजेदार और उलझन भरे हालात पैदा हो जाते हैं। कहानी में हास्य के साथ-साथ समाज को एक खास संदेश भी दिया गया है।

इसाकापटनम

इसाकापटनम 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह तेलुगु पीरियड क्राइम थ्रिलर 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी तीन ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी राहें एक खतरनाक और प्रभावशाली अपराधी से टकरा जाती हैं। सत्ता, अपराध, बदले और संघर्ष से भरी यह कहानी दिखाती है कि मुश्किल हालात में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।