OTT releases This Week: 'चार यार' से लेकर 'गजब रात' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

OTT releases this week: इस त्योहारी हफ्ते में OTT पर क्राइम थ्रिलर और कॉमेडी ड्रामा का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा, जिनमें 'गजब रात', 'चार यार' और 'डोरोथी' जैसी फिल्में और शो शामिल हैं। आइए देखते हैं कि नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कौन-सी फिल्में और शो आ रहे हैं।

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'गजब रात' से लेकर 'चार यार', 'सुमो दीदी' और 'डोरोथी' जैसी कई फिल्में और सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

OTT releases this week: क्या आप इस फेस्टिवल वीक में कुछ नया देखने की तलाश में हैं? आने वाली फिल्मों और सीरीज में आपको पौराणिक कथाओं, थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा और सस्पेंस का बेहतरीन मिक्चर देखने को मिलेगा। 'गजब रात' से लेकर 'चार यार', 'सुमो दीदी' और 'डोरोथी' जैसी कई फिल्में और सीरीज अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

चार यार-अमेजन प्राइम वीडियो-23 अक्टूबर, 2026

यह एक क्राइम ड्रामा है, जो चार मध्यमवर्गीय दोस्तों - जय, टोनी, साहिल और समीर - की कहानी है। उनकी महत्वाकांक्षाएं और एक जल्दबाजी में लिया गया फैसला उन्हें अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया में खींच लाता है। इसके चलते वे गैंगस्टरों और पुलिस के साथ एक बड़े प्रॉब्लम में फंस जाते हैं। इसमें पुरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं।


लव इन डिस्गाइज-अमेजन प्राइम वीडियो-19 अक्टूबर 2026

यह एक कोरियन ड्रामा है, जिसमें इम सी-वान, सोल इन-आह, किम जंग-ह्यून और येओनवू नजर आएंगे। इसकी कहानी एक ऑफिस रोमांस और मिस्ट्री थ्रिलर पर आधारित है। इसमें एक अमीर कारोबारी घराने (चेबोल) के वारिस पर हत्या का शक है। एक पूर्व स्पेशल फोर्स अधिकारी उसके पुरुष सेक्रेटरी के रूप में अंडरकवर (भेस बदलकर) काम करता है।

फाइनल टेबल-अमेजन प्राइम वीडियो-24 अक्टूबर 2026

यह एक K-ड्रामा है, जो 'द टेबल K-शेफ 2026' नाम के एक काल्पनिक और रोमांचक दक्षिण कोरियाई कुकिंग कॉम्पिटिशन पर आधारित है। इसमें दुनिया भर से बेहतरीन कोरियाई शेफ हिस्सा लेते हैं, ताकि वे 'टॉप ग्लोबल कोरियाई शेफ' का खिताब जीत सकें।

फाइनल टेबल-अमेजन प्राइम वीडियो-24 अक्टूबर 2026

यह एक K-ड्रामा है, जो 'द टेबल K-शेफ 2026' नाम के एक काल्पनिक और रोमांचक दक्षिण कोरियाई कुकिंग कॉम्पिटिशन पर आधारित है। इसमें दुनिया भर से बेहतरीन कोरियाई शेफ हिस्सा लेते हैं, ताकि वे 'टॉप ग्लोबल कोरियाई शेफ' का खिताब जीत सकें।

गजब रात-नेटफ्लिक्स-23 अक्टूबर, 2026

यह एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसे रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है। इसमें मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो अपने निजी फायदे और अपनी ड्यूटी के बीच फंस जाते हैं। एक रात में लिया गया उनका एक फैसला घटनाओं की एक ऐसी सीरीज शुरू कर देता है, जो सब कुछ बदल देती है। फिल्म में नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में हैं।

सुमो दीदी-जी5-23 अक्टूबर 2026

यह भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सुमो रेसलर, हेतल दवे के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स बायोपिक है। फिल्म में श्रियम भगनानी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे हेतल ने बॉडी-शेमिंग, सामाजिक दबाव और जेंडर से जुड़े रूढ़िवादी विचारों का सामना करते हुए सुमो रेसलिंग में अपने सपनों को पूरा किया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।