Get App

पाताल लोक के मेकर्स की नई पेशकश, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' इस दिन होगी रिलीज

प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक रोमांचक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है, जिसका निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है। लेखन अमिता व्यास ने किया है और इसका निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 2:50 PM
पाताल लोक के मेकर्स की नई पेशकश, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' इस दिन होगी रिलीज
फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं और फिल्म में निमिषा सयाजन , बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा की। इस रोमांचक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने और लेखन अमिता व्यास ने किया है। फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है।

फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं और फिल्म में निमिषा सयाजन , बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बबीता सिंह रिपोर्टिंग का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। यह फिल्म हिंदी में (अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ) सिर्फ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है (यह भूमिका निमिषा सयाजन ने निभाई है)। वह एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें