
'पंचायत' वेब सीरीज के कलाकारों ने हाल ही में एक पिकलबॉल थीम पर नया फोटोशूट करवाया है। पिकलबॉल थीम पर आधारित इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।(Photo: Sanvikaa Instagram)
जितेंद्र कुमार ने एथलीजर लुक में फोटोशूट करवाया, जिसमें वे काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फुलेरा गांव वाले लुक से हटकर उनका यह नया रूप फैन्स को चौंका दिया है।(Photo: Sanvikaa Instagram)
संविका और नीना गुप्ता ने भी अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया है। फुलेरा गांव की मां-बेटी को पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।(Photo: Sanvikaa Instagram)
जितेंद्र कुमार और संविका दोनों ही इस लुक में बिल्कुल अलग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस को इनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।(Photo: Sanvikaa Instagram)
नीना गुप्ता और दुर्गेश कुमार ने अपने नए फोटोशूट में बिल्कुल बदला हुआ अंदाज दिखाया है। नीना जहां मिनी स्कर्ट में नजर आईं, वहीं दुर्गेश हरे एथलीजर लुक में दिखे। दोनों का ये नया स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। (Photo: Sanvikaa Instagram)
सुनीता राजवर और दुर्गेश कुमार का नया फोटोशूट में स्टाइलिश लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। दोनों ने आत्मविश्वास के साथ बिल्कुल नया अंदाज दिखाया है। (Photo: Sanvikaa Instagram)
पंचायत के अशोक पाठक और चंदन रॉय इस बार बिल्कुल नए और स्टाइलिश लुक में नजर आए, जिसमें दोनों का अंदाज़ काफी कूल और अलग दिखा।(Photo: Sanvikaa Instagram)