Get App

Mirzapur The Movie Teaser Out: सारी प्रजा को मार देंगे तो राज किस पर करेंगे..., कालीन भैया के भौकाल के साथ गरदा उड़ाने आ गई 'मिर्जापुर टीम'

Mirzapur The Movie Teaser Out: इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। भौकाल अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हो चुका है। 'मिर्जापुर: द मूवी' का टीज़र आ गया है, जिसने साल के सबसे मोस्ट-अवेडेट सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक की पहली झलक दिखा दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 12:19 PM
Mirzapur The Movie Teaser Out: सारी प्रजा को मार देंगे तो राज किस पर करेंगे..., कालीन भैया के भौकाल के साथ गरदा उड़ाने आ गई 'मिर्जापुर टीम'
'मिर्जापुर द मूवी' में कालीन भैया और गुड्डू भैया के अलावा इस बार पंचायत के सचिव जी का जलवा और रवि किशन का गदर देखने को मिलने वाला है।

Mirzapur The Movie Teaser Out: पहली बार, मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया ओटीटी से थिएटर्स का रुख कर रही है, जो अपने सिग्नेचर इंटेंसिटी, दमदार स्टोरीटेलिंग और बड़े पैमाने के साथ सिनेमाघरों में आ रही है।

2018 में सीजन 1 से शुरू हुई टाइमलाइन से जुड़े रहते हुए, यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई एक कमाल की अनसुनी कहानी के साथ इस सागा को और आगे बढ़ाती है। 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म, फैन्स की इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए थिएट्रिकल अवतार में पेश की जा रही है।

​यह टीजर अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के साथ दर्शकों का मिर्जापुर की दुनिया में वापस स्वागत करता है, वहीं जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' के रोल में कदम रख रहे हैं, जिससे फैन्स का यह फेवरेट किरदार स्क्रीन पर वापस लौट आया है। इस सागा में रवि किशन भी शामिल हो रहे हैं, जिनकी दमदार नई प्रेजेंस मिर्जापुर यूनिवर्स में एक और दिलचस्प एंगल जोड़ती है। पूर्वांचल की गलियों से लेकर राजस्थान के रेगिस्तानों तक, यह सागा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा रूप ले रहा है, जो अपनी इस ग्रिपिंग दुनिया और लार्जर-देन-लाइफ स्टोरीटेलिंग को हर रीजन के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें