Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। टीजर और ट्रेलर से उत्साह बढ़ाने के बाद, मेकर्स ने अब ऐलान कर दिया है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ द्वारा बनीं, 'मिर्ज़ापुर द मूवी' के साथ बेहद फेमस मिर्ज़ापुर फ़्रैंचाइज़ी पहली बार स्ट्रीमिंग स्पेस से बड़े पर्दे पर आएगी।
