Get App

Parineeti Chopra pregnancy: मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा के साथ खास अंदाज में दी गुड न्यूज

Parineeti Chopra pregnancy: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके राजनेता पति राघव चड्ढा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 25, 2025 पर 12:53 PM
Parineeti Chopra pregnancy:  मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा के साथ खास अंदाज में दी गुड न्यूज
मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिणीति चोपड़ा ने फाइनली गुड न्यूज शेयर कर दी हैं। 25 अगस्त 2025 को उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक परिणीति और राघव की इस खुशखबरी को सुनकर बॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के फैन्स से कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बच्चे के नन्हे पांव बने हैं और लिखा है 1+1=3, जिसे देखकर उनके दोस्त और फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

सब समाचार

+ और भी पढ़ें