Pati Patni Aur Woh Do Cast Fee: 'पति पत्नी और वो 2' के लिए सितारों ने वसूली भारी-भरकम फीस, जानें आयुष्मान से लेकर सारा तक किसे मिले कितने करोड़

Pati Patni Aur Woh Do Cast Fee: 'पति पत्नी और वो 2' की स्टारकास्ट को मिलने वाली भारी-भरकम फीस ने हर किसी का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट कहती है कि इस फिल्म के स्टारकास्ट ने इस बड़े बजट की कॉमेडी फिल्म के लिए मोटी रकम वसूल रही हैं।

अपडेटेड May 13, 2026 पर 11:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी 'पति पत्नी और वो' का अगला भाग यानी 'पति पत्नी और वो 2' इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और दर्शकों के बीच इस 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' को लेकर भारी उत्साह है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट को मिलने वाली तगड़ी फीस की चर्चा जोरों पर है।

आयुष्मान खुराना

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे आयुष्मान खुराना इस बार प्रयागराज के एक वन अधिकारी (फॉरेस्ट ऑफिसर) के रूप में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, आयुष्मान ने इस फिल्म के लिए सबसे मोटी रकम वसूली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी भूमिका के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म में उनके साथ तीन लीडिंग लेडीज हैं, जिसके कारण आयुष्मान के कंधे पर कहानी को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है।


सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फीस

फिल्म में ग्लैमर और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को शामिल किया गया है।

* सारा अली खान: फिल्म में सारा का किरदार काफी चुलबुला और मजेदार बताया जा रहा है। सारा ने इस प्रोजेक्ट के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की फीस ली है।

* रकुल प्रीत सिंह: रकुल फिल्म में आयुष्मान की गर्लफ्रेंड की भूमिका में दिखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

वामीका गब्बी और अन्य सहायक कलाकार

फिल्म में आयुष्मान की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली वामीका गब्बी ने अपनी एक्टिंग से पहले ही काफी चर्चा बटोरी है। उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये मिले हैं।

सिर्फ मुख्य कलाकार ही नहीं, बल्कि फिल्म के सपोर्टिंग कास्ट को भी उनकी प्रतिभा के अनुसार सम्मानजनक फीस मिली है:

* विजय राज: अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर विजय राज ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

* तिग्मांशु धूलिया: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किया गया है।

* शीबा चड्ढा: अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाने वाली शीबा चड्ढा ने इस फिल्म के लिए 80 लाख रुपये की फीस ली है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

'पति पत्नी और वो 2' साल 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है, जिसमें पहले कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आए थे। इस बार मेकर्स ने कास्टिंग में बड़ा बदलाव करते हुए आयुष्मान खुराना को कमान सौंपी है। फिल्म की कहानी में न केवल शादीशुदा जिंदगी के उलझाव हैं, बल्कि इसमें जंगली जानवरों और फंतासी का एक अनोखा मेल भी देखने को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।