Get App

Ustaad Bhagat Singh: ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण–श्रीलीला की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग, सिनेमाघरों में करेगी राज

Ustaad Bhagat Singh: तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण और अभिनेत्री श्रीलीला की आने वाली फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गई है। हाल ही में जारी किए गए नए पोस्टर में दोनों सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। साधारण सड़क पर चलते हुए इस सीन ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और इंटरनेट पर दिल और आग वाले इमोजी की बाढ़ आ गई।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 12:33 PM
Ustaad Bhagat Singh: ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण–श्रीलीला की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग, सिनेमाघरों में करेगी राज

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। श्रीलीला के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के टीजर और गाने सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी ये एक्शन-कॉमेडी 19 मार्च 2026 को उगादी के मौके पर थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है।

केमिस्ट्री ने जीता दिल

पहले ही ट्रेलर और गानों में पवन कल्याण व श्रीलीला की मस्ती भरी अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया। एक सीन में पवन का मास मर्डरर वाला डायलॉग देते हुए श्रीलीला को घूरना, तो दूसरी क्लिप में दोनों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस कमेंट्स में लिख रहे, "दिस इज पावर कपल!", "केमिस्ट्री लेवल गॉड।" श्रीलीला की एनर्जी पवन के दमदार अंदाज के साथ परफेक्ट मैच बन रही। राशी खन्ना भी अहम रोल में हैं।

स्टार कास्ट का दम

मिथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म में पवन टाइटल रोल में भगत सिंह से इंस्पायर्ड कैरेक्टर निभा रहे। आर. परथीभन, अशुतोष राणा, नवाब शाह जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक पहले ही हिट साबित हो चुका 'पवन की धांसू एंट्री' वाला ट्रैक बिलबोर्ड्स पर छाया। थमन एस का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को नया लेवल देगा। हरीश शंकर (गब्बर सिंह फेम) ने पवन के साथ दूसरी बार कमाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें