Ram Charan workout photo: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनका यूनिक लुक नजर आने वाला है। फिलहाल वह फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारी के चलते खूब पसीना बहा रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना माचो लुक शेयर कर हर किसी का दिल जीत लिया है। एक्टर की फीमेल फैंस के लिए फोटो से नजर हटाना नमुमकिन हो गया है।
राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। राम चरण फोटो में अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पेड्डी मूवी के लिए तैयारी शुरू। धैर्य.. आनंद...।’ राम चरण के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कर कमेंट कर रहे हैं।
बुची बाबू सना द्वारा डायरेक्ट स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म राम चरण की ‘पेड्डी’ का वेंकट सतीश किलारू वृद्धि सिनेमाज बैनर तले निर्माण हो रहा हैं। प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे पेश करने वाले हैं। एक्शन कोरियोग्राफी नबकांत मास्टर कर रहे हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा 2’ में भी काम किया है।
फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। सिनेमैटोग्राफी की आर रत्नवेलु, संगीत की ऑस्कर विजेता एआर रहमान और एडिटिंग नेशनल अवॉर्ड विजेता नवीन नूली ने जिम्मेदारी संभाली है। वहीं प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला कर रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च, 2026 को राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज की जाएगी।
राम चरण को पिछली बार एस. शंकर के डायरेक्शन में बनी पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, सुनील, जयराम और समुथिरकानी जैसे एक्टर्स नजर आए थे। हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
बताते चलें कि राम चरण ने साल 2007 में चिरुथा से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता को एसएस राजामौली की एक्शन फिल्म ‘मगधीरा’ में नेम-फेम पाई, जिसे उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का कहा गया था। एक्टर ‘आरआरआर’, ‘ऑरेंज’, ‘राचा’, ‘नायक’, ‘जंजीर’, ‘येवडु’, ‘गोविंदुडु अंदरिवदेले’ और ‘ध्रुवा’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।