Get App

Ram Charan: राम चरण का माचो लुक देख फीमेल फैंस का पिघला दिल, फिल्म Peddi के लिए बहा रहे पसीना

Ram Charan workout photo: साउथ एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेड्डी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। एक्टर ने हाल में ही सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 2:16 PM
Ram Charan: राम चरण का माचो लुक देख फीमेल फैंस का पिघला दिल, फिल्म Peddi के लिए बहा रहे पसीना

Ram Charan workout photo: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनका यूनिक लुक नजर आने वाला है। फिलहाल वह फिल्म के अगले शेड्यूल की तैयारी के चलते खूब पसीना बहा रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना माचो लुक शेयर कर हर किसी का दिल जीत लिया है। एक्टर की फीमेल फैंस के लिए फोटो से नजर हटाना नमुमकिन हो गया है।

राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। राम चरण फोटो में अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पेड्डी मूवी के लिए तैयारी शुरू। धैर्य.. आनंद...।’ राम चरण के इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कर कमेंट कर रहे हैं।

बुची बाबू सना द्वारा डायरेक्ट स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म राम चरण की ‘पेड्डी’ का वेंकट सतीश किलारू वृद्धि सिनेमाज बैनर तले निर्माण हो रहा हैं। प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे पेश करने वाले हैं। एक्शन कोरियोग्राफी नबकांत मास्टर कर रहे हैं, जिन्होंने ‘पुष्पा 2’ में भी काम किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें