Peddi Twitter Review: 'पेड्डी' रिलीज हो चुकी है। दर्शक पूरे जोश से जश्न मना रहे हैं। राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है। दर्शकों को मूवी बेहद पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं एक्स पर साझा कीं। कुछ ने राम चरण के धमाकेदार एंट्री सीन की सराहना की, तो कुछ ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन्स की प्रशंसा की।
एक X यूजर ने पेड्डी को एक ऐसी फिल्म बताया है, जिसमें तेलुगु कमर्सियल सिनेमा की पारंपरिक संरचना है। उन्होंने लिखा कि पेड्डी एक ऐसी फिल्म है, जिसमें तेलुगु कमर्सियल सिनेमा की पारंपरिक संरचना होने के बावजूद, इसकी अनोखी कहानी और प्रस्तुति इसे खास बनाती है। इस फिल्म की हर चीज बेहतरीन है। हीरो का इंट्रो, म्यूजिक, डांस सीन...सब कुछ कहानी को बखूबी निभाते हैं।"
यूजर ने आगे लिखा एक्टर ने इस फिल्म में अपना 100 परसेंट दिया है। जगपति बाबू ने अप्पालोसूरी के किरदार में शानदार अभिनय किया है। कुल मिलाकर, यह एक अच्छी कहानी और बेहतरीन अभिनय वाली एक बढ़िया स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। मुझे यह बहुत पसंद आई।
एक अन्य यूजर ने राम चरण की प्रशंसा करते हुए लिखा- प्रिय किंग @AlwaysRamCharan, आपने कमाल कर दिया। ग्लोबल सिनेमा में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक। आपके विश्वास, समर्पण, संघर्ष और प्रतिभा को देखकर मैं दंग रह गया। इस दमदार और शानदार प्रदर्शन के लिए Peddi जरूर देखें।
एक तीसरे यूजर ने भी अपनी राय देते हुए लिखा, "अभी-अभी #Peddi देख रहा हूं... सब कुछ बेहतरीन है... एआरआर का बैकग्राउंड म्यूजिक पीक पर है, और राम चरण-जाह्नवी की जोड़ी स्क्रीन पर छा गई है। ज़बरदस्त व्यावसायिक सिनेमा आ रहा है..."
फैन क्लबों ने भी खास शो आयोजित किए, सिनेमाघर फेस्टिव जैसे माहौल में बदल गए हैं और पेड्डी को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। एक वीडियो में एक प्रशंसक फिल्म के गाने पर नाचता हुआ दिखाई दिया। दूसरे वीडियो में दर्शक चिकिरी चिकिरी गाने पर नाच रहे थे। अन्य वीडियो में राम चरण के प्रवेश के दौरान प्रशंसकों को कॉन्फेटी उड़ाते हुए दिखाया गया।